फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 Before India vs Pakistan match,Salman Butt said such a thing about Rishabh Pant which can provoke Indian fans

India vs Pakistan T20: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पंत को लेकर सलमान बट ने कही ऐसी बात, भड़क सकते हैं भारतीय फैंस

Mon, 18 Oct 2021 11:00 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 18 Oct 2021 11:00 AM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि पंत मूडी खिलाड़ी हैं। टी-20  विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 Before India vs Pakistan match,Salman Butt said such a thing about Rishabh Pant which can provoke Indian fans
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच छह दिन बाद मैच खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बयान दिया है। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके पंत अब विश्व कप में भारतीय टीम में खेलते नजर आएंगे। पंत हमेशा अजीबोगरीब शॉट खेलने के अलावा आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में सलमान बट ने पंत की बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया है। उनके मुताबिक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज मूडी हैं। 

विज्ञापन

मूडी बल्लेबाज हैं ऋषभ पंत

बातचीत के दौरान जब सलमान बट से यह पूछा गया कि क्या विश्व कप में ऋषभ पंत एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, वह बहुत ही मूडी खिलाड़ी हैं, पंत एकदम से गेंद को मारने लगते हैं, वह लगातार ऐसा कर रहे हैं जिसके चलते टीमें उन्हें पढ़ लेती हैं, मेरे विचार से पंत थोड़ा प्रिडिक्टेबल हो गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के मुताबिक, उन्हें थोड़ा परिपक्व माइंडसेट के साथ खेलने की जरूरत है, वह बहुत प्रतिभाशाली और होनहार क्रिकेटर हैं, उनके पास बहुत स्ट्रोक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार टी-20 विश्व कप खेलेंगे पंत

भारतीय क्रिकेट टीम के विेकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहली बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले वह 2019 में 50 ओवर वाले विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम को बहुत उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन

ऋषभ पंत का क्रिकेट करियर

पंत करीब चार साल से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। अब तक 25 टेस्ट मैच खेल चुके पंत ने 1549 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 159 रन नाबाद रहा। क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में तीन शतक समेत सात अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज हैं। उन्होंने 18 एकदिवसीय मैच भी भारत के लिए खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से 529 रन निकले। वनडे क्रिकेट में उनके नाम तीन अर्धशतक हैं जिनमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 78 रन है। इसके अलावा पंत ने भारत के लिए 33 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें वह 512 रन बनाने में सफल रहे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका बेस्ट स्कोर 65 रन नॉट आउट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed