फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 Babar Azam created history in the match against Scotland joined Virat kohli and Matthew Hayden special club

T20 World Cup: बाबर आजम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में रचा इतिहास, विराट-हेडन के खास क्लब में हुए शामिल

Mon, 08 Nov 2021 11:16 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 08 Nov 2021 11:16 AM IST
सार

स्कॉटलैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच में बाबर आजम ने 66 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होेेंने विराट कोहली और मैथ्यू हेडन के टी-20 विश्व कप के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। बाबर आजम इस वर्ल्ड कप में अब तक चार अर्धशतक लगा चुके हैं। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 Babar Azam created history in the match against Scotland joined Virat kohli and Matthew Hayden special club
शॉट खेलते बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में रविवार को 41वां मुकाबला पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। शारजाह में हुए इस मैच में पाकिस्तान ने विपक्षी टीम को 72 रनों से हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की। इस मुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिली। पहले बाबर आजम में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 66 रनों की पारी खेली उसके बाद शोएब मलिक ने भी स्कॉटलैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी। बाबर आजम का इस विश्व कप में यह चौथा अर्धशतक था। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने विराट कोहली और मैथ्यू हेडन के टी-20 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

विज्ञापन


यह रिकॉर्ड बनाने वाले बाबर आजम तीसरे बल्लेबाज

बाबर आजम टी-20 के विश्व कप के किसी एक संस्करण में चार बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व में उनका बल्ला जमकर बोला है। इससे पहले किसी एक विश्व कप में चार अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और विराट कोहली ही लगा पाए थे। हेडन ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में यह करिश्मा किया था। जबकि, विराट कोहली ने 2014 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में चार अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। 
विज्ञापन


टॉप पर मौजूद बाबर

टी-20 विश्व कप 2021 में अगर रन बनाने के मामले में देखा जाए तो बाब आजम शीर्ष पर मौजूद हैं। वह इस विश्व कप में अब तक बाबर आजम के बल्ले से सबसे ज्यादा 264 निकले हैं। उन्होंने यह रन 66 के औसत से बनाए हैं। उनके अलावा इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में जोस बटलर दूसरे, चरिथा असलांका तीसरे और पथुम निसांका चौथे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान अपराजेय

टी-20 विंश्व कप में अब तक पाकिस्तान अपराजेय रहा है। अपने विश्व कप अभियान में पाकिस्तान ने भारत, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड को शिकस्त दी है। पाकिस्तान के मैच न हारने की एक बड़ी वजह बाबर आजम रहे। वह सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ जल्दी आउट हो गए थे उसके अलावा उन्होंने सभी टीमों के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। अब टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed