फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Zimbabwe cricket team return from India delay due to Travel disruption caused by crisis in Middle east

T20 World Cup: अभियान समाप्त होने पर भी अब तक स्वदेश क्यों नहीं लौटी जिम्बाब्वे? क्रिकेट बोर्ड ने बताया कारण

Mon, 02 Mar 2026 11:00 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 02 Mar 2026 11:00 PM IST
सार

जिम्बाब्वे टीम का सफर टी20 विश्व कप 2026 में समाप्त हो गया है, लेकिन टीम अब भी भारत में ही रुकी हुई है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सोमवार को बयान जारी कर बताया है कि टीम के यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है।

विज्ञापन
T20 WC: Zimbabwe cricket team return from India delay due to Travel disruption caused by crisis in Middle east
जिम्बाब्वे टीम - फोटो : IANS

विस्तार

इस्राइल-अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसका असर पश्चिम एशिया के कई देशों में पड़ा जिस कारण उड़ानें भी प्रभावित हो रही है। इसी कारण जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भी अब तक स्वदेश नहीं लौट सकी है। जिम्बाब्वे की टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारत में है, लेकिन टूर्नामेंट में उनका सफर सुपर आठ चरण में ही थम गया है। 
विज्ञापन

सुपर आठ में समाप्त हुआ अभियान
जिम्बाब्वे टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपना आखिरी मैच खेला था। इस मैच से पहले ही यह तय था कि जिम्बाब्वे की टीम का सफर समाप्त हो गया है और उन्हें सोमवार को स्वदेश वापस जाना था। लेकिन पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट की वजय से यात्रा में रुकावट आई जिससे टीम अब तक स्वदेश नहीं लौट सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में किया था प्रभावित
सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं गंवाया। इस टीम ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की थी। हालांकि, जिम्बाब्वे को सुपर 8 स्टेज में ग्रुप 1 के तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। विश्व कप अभियान के अंत के बाद इस टीम को दुबई के रास्ते स्वदेश जाना था, लेकिन वहां का एयरपोर्ट बंद होने की वजह से उसे घर लौटने के लिए दूसरे इंतजाम का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सोमवार को एक बयान में कहा, जिम्बाब्वे क्रिकेट इस बात की पुष्टि करता है कि जिम्बाब्वे की सीनियर पुरुष टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में अभियान खत्म होने के बाद भारत में रुकी हुई है र सुरक्षित है। टीम को दुबई के रास्ते घर लौटना था, लेकिन पश्चिम एशिया में बदलते हालात की वजह से यात्रा प्लान पर असर पड़ा है, जिससे जरूरी ट्रांजिट रूट में रुकावट आई है।

आईसीसी ने इमरजेंसी उपाय शुरू कर दिए हैं और यात्रा के दूसरे इंतजाम करने के लिए इंटरनेशनल एयरलाइन कंपनियों के साथ काम कर रही है। जिम्बाब्वे क्रिकेट, आईसीसी और टीम मैनेजमेंट के साथ लगातार बातचीत कर रहा है, ताकि टीम की सुरक्षित और समय पर वापसी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed