{"_id":"63400d32aaa32d26de18dc70","slug":"t20-wc-wife-devisha-ready-suryakumar-yadav-for-t20-world-cup-fans-call-it-the-most-beautiful-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: वर्ल्ड कप के लिए पत्नी ने सूर्यकुमार को किया तैयार, फैन्स बोले- यह दुनिया का सबसे खूबसूरत वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: वर्ल्ड कप के लिए पत्नी ने सूर्यकुमार को किया तैयार, फैन्स बोले- यह दुनिया का सबसे खूबसूरत वीडियो
Fri, 07 Oct 2022 04:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Oct 2022 04:59 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सूर्यकुमार यादव तैयार होते दिख रहे हैं। यह वीडियो टीम इंडिया के रवाना होने से पहले का है। इस वीडियो में सूर्यकुमार को उनकी पत्नी देविशा शेट्टी तैयार कर रही हैं और उन्हें टीम इंडिया का ब्लेजर पहनाती हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार पत्नी देविशा के साथ (बाएं), सूर्या के माता-पिता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। पर्थ में टीम इंडिया ने शुक्रवार को पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा भी लिया। भारतीय टीम 14 खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई है। वहीं, तीन रिजर्व खिलाड़ी 11 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुके हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का अभी तक एलान नहीं किया है। ऐसे में रिजर्व खिलाड़ी मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई में से किसी को 15वें खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया रवानगी से पहले की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सभी खिलाड़ी ब्लेजर में नजर आ रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ भी सभी स्टाफ के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं। भारतीय टीम का पूरा दारोमदार इस बार कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर होगा। रोहित, विराट और दिनेश का यह आखिरी टी20 वर्ल्ड कप भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सूर्यकुमार यादव तैयार होते दिख रहे हैं। यह वीडियो टीम इंडिया के रवाना होने से पहले का है। इस वीडियो में सूर्यकुमार को उनकी पत्नी देविशा शेट्टी तैयार कर रही हैं और उन्हें टीम इंडिया का ब्लेजर पहनाती हैं। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव सूर्यकुमार पत्नी देविशा के अलावा माता-पिता और बहन के साथ भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। कुछ फैन्स ने तो इसे सबसे खूबसूरत वीडियो बताया है।
No one can hate this man,he is very much dedicated towards his aim, passion,profession.Just look how happy his family members are.He came a little late but he is going to represent our country again in a big stage.Hope he plays well and we should be proud of him.#SuryakumarYadav pic.twitter.com/DtgO2l7DrT
— Swept4Six (@LoyalFanOfSKY11) October 6, 2022
सूर्यकुमार फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में दुनिया के दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने कई शानदार पारियां खेली थीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में सूर्यकुमार ने 24 रन बनाते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन भी पूरे कर लिए। सूर्यकुमार ने 32 मैचों की 31 पारियों में हजार रन पूरे किए। वह भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम पारियों में हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने 27 पारियों में और केएल राहुल ने 29 पारियों में हजार रन पूरे किए थे।
सूर्यकुमार हजार रन पूरे करने के साथ ही कोहली, रोहित, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, शिखर धवन और सुरेश रैना के क्लब में शामिल हो गए। साथ ही सूर्यकुमार टी20 अंतरराष्ट्रीय में गेंद के मामले में सबसे तेज हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार ने कुल 573 गेंद खेलकर 174 के स्ट्राइक रेट से हजार रन पूरे किए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में हजार रन पूरे करने के लिए कुल 604 गेंदें खेली थीं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 166 का रहा था। तीसरे नंबर पर 635 गेंद के साथ न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो हैं।
सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा रन
सूर्यकुमार ने साल 2022 में अब तक 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 793 रन बनाए हैं। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। अब सूर्यकुमार की नजर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के रिकॉर्ड पर भी है। एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिजवान के नाम है। रिजवान ने साल 2021 में 29 मैचों में 1326 रन बनाए थे। वहीं, बाबर ने 2021 में 29 मैचों में 939 रन बनाए थे। इसके बाद सूर्यकुमार का नंबर आता है।
सूर्यकुमार ने साल 2022 में अब तक 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 793 रन बनाए हैं। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। अब सूर्यकुमार की नजर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के रिकॉर्ड पर भी है। एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिजवान के नाम है। रिजवान ने साल 2021 में 29 मैचों में 1326 रन बनाए थे। वहीं, बाबर ने 2021 में 29 मैचों में 939 रन बनाए थे। इसके बाद सूर्यकुमार का नंबर आता है।
सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यकुमार ने साथ ही एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 51 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं।
सूर्यकुमार ने साथ ही एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 51 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं।