{"_id":"669e4617966ef11c5c0ca560","slug":"t20-wc-icc-suffer-loss-during-world-cup-decision-in-annual-meeting-3-member-committee-will-investigate-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: अमेरिका में टूर्नामेंट से ICC को हुआ नुकसान? तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच, वार्षिक बैठक में फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: अमेरिका में टूर्नामेंट से ICC को हुआ नुकसान? तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच, वार्षिक बैठक में फैसला
Mon, 22 Jul 2024 05:14 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:14 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को टी20 विश्व कप के प्रबंधन की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रोजर ट्वोस और दो अन्य आईसीसी के निदेशक लॉसन नायडू और इमरान ख्वाजा शामिल हैं।
विज्ञापन
आईसीसी
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 समाप्त हुए काफी वक्त बीत चुका है। माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के अमेरिका चरण में बजट से अधिक खर्च हुआ था। इस पर आईसीसी की वार्षिक बैठक में चर्चा हुई। 19 जुलाई को कोलंबों में हुई बैठक में बोर्ड ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया, जो इस मुद्दे की जांच करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी।
आईसीसी ने किया तीन सदस्यीय समिति का गठन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को टी20 विश्व कप के प्रबंधन की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रोजर ट्वोस और दो अन्य आईसीसी के निदेशक लॉसन नायडू और इमरान ख्वाजा शामिल हैं। माना जा रहा है कि आईसीसी को न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और डलास में मैच आयोजित करने के लिए 20 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक का नुकसान हुआ।
साल के अंत में सौंपेंगे रिपोर्ट
आईसीसी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, "आईसीसी टी20 विश्व कप के आयोजन की समीक्षा की जाएगी। इसकी निगरानी तीन निदेशकों रोजर ट्वोस, लॉसन नायडू और इमरान ख्वाजा द्वारा की जाएगी, जो इस वर्ष के अंत में बोर्ड को रिपोर्ट सौपेंगे।"
विज्ञापन
ड्रॉप इन पिचों ने बढ़ाई परेशानी
टूर्नामेंट के अमेरिकी चरण के लिए आवंटित बजट लगभग 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर था और यह पाया गया कि बजट में काफी इजाफा हुआ जिस पर वैश्विक संस्था के कुछ प्रभावशाली बोर्ड सदस्यों ने आपत्ति जताई। खराब स्तर की ड्रॉप इन पिचों, टिकट प्रणाली और साजो-समान से जुड़े मुद्दों ने आईसीसी की परेशानी और बढ़ा दी। विभिन्न निविदाएं सौंपे जाने को लेकर भी चिंता जताई गई है।
माना जा रहा है कि समिति आईसीसी के कुछ शीर्ष अधिकारियों की भूमिका की भी गहन जांच करेगी। आईसीसी के प्रतियोगिता प्रमुख क्रिस टेटली ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। हालांकि आधिकारिक कारण यह बताया गया था कि हर साल होने वाले आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंटों (पुरुष और महिला) का असर पड़ रहा है।
इन क्रिकेट संघों को आईसीसी ने जारी किया नोटिस
आईसीसी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, "अमेरिका क्रिकेट और क्रिकेट चिली को औपचारिक रूप से नोटिस दिया गया है और आईसीसी सदस्यता मानदंडों के अपने वर्तमान गैर अनुपालन को सुधारने के लिए उन्हें 12 महीने का समय दिया गया है।"
महिला टी20 विश्व कप 2026 क्वालिफायर की कट ऑफ तारीख तय
मुख्य कार्यकारियों की समिति (सीईसी) ने 2026 टी20 विश्व कप के लिए आठ क्षेत्रीय क्वालिफाइंग स्थानों के आवंटन की पुष्टि की। इसमें अफ्रीका और यूरोप से दो-दो टीमें, अमेरिका महाद्वीप से एक और एशिया तथा ईएपी क्षेत्रीय फाइनल से कुल तीन टीमें क्वालीफाई करेंगी। आईसीसी ने साथ ही पुष्टि की कि 2030 में महिला टी20 विश्व कप 12 की जगह 16 टीम का टूर्नामेंट होगा। महिला टी20 विश्व कप 2026 क्वालिफायर की कट ऑफ तारीख की भी पुष्टि की गई जो 31 अक्टूबर 2024 है। सीईसी ने एलीट पैनल के प्रतिनिधि के रूप में पॉल रीफेल को क्रिकेट समिति में नियुक्त करने को स्वीकृति दी।