{"_id":"6659f0ad0dc7c9b0a50d1b3e","slug":"t20-wc-2024-virat-kohli-is-the-only-batter-who-won-2-player-of-the-tournament-award-in-t20-world-cup-2024-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2024: टी20 विश्व कप में विराट कोहली के नाम अनोखा रिकॉर्ड, धोनी-रोहित जैसे बल्लेबाज आसपास भी नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2024: टी20 विश्व कप में विराट कोहली के नाम अनोखा रिकॉर्ड, धोनी-रोहित जैसे बल्लेबाज आसपास भी नहीं
Fri, 31 May 2024 09:16 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 31 May 2024 09:16 PM IST
सार
विराट ने 2014 में 319 रन बनाए थे। उनके नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रनों का भी रिकॉर्ड दर्ज है। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं, 2016 में धाकड़ बल्लेबाज ने 273 रन बनाए थे। इस दौरान वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। एक जून को भारतीय टीम न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेलेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली का खेलना मुश्किल माना जा रहा है। दरअसल, वह 30 मई को भारत से आगामी विश्व कप के लिए रवाना हुए थे, अब वह किसी भी वक्त न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं। ऐसे में उनका इतनी लंबी यात्रा के बाद खेलना लगभग नामुमकिन है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में गरजा कोहली का बल्ला
किंग कोहली इस वक्त फॉर्म में हैं और आगामी विश्व कप में भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2024 में विराट ने दमदार प्रदर्शन किया था और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 15 मैचों में 154.69 के स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले। कोहली इस सीजन एक बार फिर ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज रहे। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था।

विराट कोहली-राहुल द्रविड़
- फोटो : BCCI
विराट के नाम दर्ज अनोखा रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट में 35 वर्षीय बल्लेबाज एक बार फिर रनों की बरसात करते दिख सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि टी20 विश् व कप के इतिहास में विराट कोहली के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो अब तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। दरअसल, वह 2014 और 2016 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उनके अलावा पूरी दुनिया में कोई भी बल्लेबाज टी20 विश्व कप के इतिहास में इस अवॉर्ड को दो बार नहीं जीत पाया है। यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी उनके करीब नहीं आते हैं।

Who will add their name to the Men's #T20WorldCup honour roll in 2024? 🎖 pic.twitter.com/MerxkIzIG8
— ICC (@ICC) May 31, 2024
विराट कोहली
- फोटो : PTI
दो बार जीत चुके 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड
विराट ने 2014 में 319 रन बनाए थे। उनके नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रनों का भी रिकॉर्ड दर्ज है। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं, 2016 में धाकड़ बल्लेबाज ने 273 रन बनाए थे। इस दौरान वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसलिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। अब स्टार बल्लेबाज की नजर भारत को विश्व चैंपियन बनाने पर होगी।