{"_id":"56fcbf304f1c1bda07f00189","slug":"t20-semifinal-india-westindies-preview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T-20: 5 बातें जिनसे मिल सकता है फाइनल का टिकट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T-20: 5 बातें जिनसे मिल सकता है फाइनल का टिकट
आदेश कुमार गुप्त/खेल पत्रकार, बीबीसी हिन्दी के लिए
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूवार को दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान भारत का सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज से होगा।
क्रिकेट पंडितों की नजर में इसे क्रिस गेल और विराट कोहली के बीच एक जंग के रूप में देखा जा रहा है।
क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, तो निश्चित रूप से ऐसा भी नही है कि अगर यह दोनों चले तभी इनकी टीम जीतेगी वरना हार जाएगी।
इस विश्व कप में ऐसा देखने को मिला है कि गेल के चले बिना वेस्टइंडीज जीता और विराट की छोटी पारी के बावजूद भारत जीत गया। भारत के लिहाज से बहुत कुछ ऐसा है जो मैच उसके पक्ष में मोड़ सकता है।

भारत के लिहाज से बहुत कुछ है मैच में
1. महेंद्र सिंह धोनी भले ही बल्लेबाजी क्रम में नीचे आएं लेकिन उन्होनें एशिया कप और इस विश्व कप में दिखा दिया है कि जरूरत पड़ने पर वह तेजी से चौक्के-छक्के लगाकर भारत के लिए मैच जीत सकते हैं।
2. धोनी अपनी शांत कप्तानी के दम पर निश्चित हार के मुंह से भी टीम को निकाल सकते हैं। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होनें अपने दिमाग और बल्ले के अलावा विकेट के बीच बेहतरीन दौड़ का जलवा भी दिखाया।
3. बांग्लादेश को जब अंतिम तीन गेंदों में जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी तब हार्दिक पांड्या के ओवर में धोनी ने अधिकतर फिल्डरों को बॉउंड्री लाइन के पास रखा। बांग्लादेशी बल्लेबाज उनके जाल में फंस गए और छक्के लगाने की कोशिश में कैच दे बैठे। धोनी ऐसी रणनीति दोहरा सकते हैं।
4. रवींद्र जडेजा और आर अश्विन विकेट लेने के साथ किफायती गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। वह तो ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने अश्विन की जमकर खबर ली अन्यथा उनकी गेंदों पर चौक्के छक्के उड़ाना आसान नहीं है।
5. खुद क्रिस गेल कह चुके हैं कि भारत के पास विराट के अलावा और भी कई मैच विनर हैं। इनमें सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना हैं। खराब फॉर्म के बावजूद मुंबई में वह चल सकते हैं। तेज गेंदबाजी में आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह भरोसेमंद हैं।
युवराज सिंह अपनी चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह मनीष पांडे को टीम में शामिल किया गया है। हो सकता है अजिंक्य रहाणे को धोनी मौका दें।

वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल का रोल अहम
वेस्टइंडीज के पास क्रिस गेल जैसा अपने ही दम पर मैच जिताने वाला खिलाड़ी है, लेकिन अगर वह नहीं चले तो भी भारत को बचकर रहना होगा। वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का अनुभव है और वह भारतीय परिस्थितियों से भी वाकिफ हैं।
1. वेस्टइंडीज ने क्रिस गेल के साथ आंद्रे फ्लैचर को मौका दिया तो वह भी तेज-तर्रार पारी खेल सकते हैं। उन्होनें श्रीलंका के खिलाफ 64 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए थे। 27 अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच खेल चुके फ्लैचर अभी तक 113.16 की औसत से 533 रन बना चुके हैं।
2. मार्लोन सैमुअल्स भी बेहद अनुभवी बल्लेबाज हैं। उन्होनें इंग्लैंड के खिलाफ 37 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 43 रन बनाए।
3. वेस्टइंडीज के डेरेन सैमी भी 64 मैचों का अनुभव रखते हैं। उनका औसत भले ही 16.12 जैसा साधारण है लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 149.01 है।
4. ड्वेन ब्रावो वेस्ट इंडीज के सबसे बेहतरीन आलराउंडर हैं। वह 59 मैचों में 46 विकेट के अलावा 1029 रन भी बना चुके हैं। वह इस विश्व कप में 6 विकेट ले चुके हैं।
5. वेस्टइंडीज अपना पिछला मैच अफगानिस्तान से 6 रन से हारा तो भारत को भी ऑस्ट्रेलिया से जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ा। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच अभी तक चार टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। दो भारत ने जीते हैं और दो में भारत हारा है।
अभी तक विराट कोहली के सहारे जीतते आ रहे भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना से रनों की उम्मीद रहेगी। वैसे भी वानखेड़े का विकेट बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है।