{"_id":"5ed6160a8ebc3e9048062771","slug":"t20-franchises-would-have-broken-bank-to-get-vivian-richards-says-ian-smith","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तब विवियन रिचर्ड्स पर होती पैसों की बारिश, बनते IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तब विवियन रिचर्ड्स पर होती पैसों की बारिश, बनते IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपने दौर में विवियन रिचर्ड्स की अलग ही धूम थी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 1975 और 1979 के विजेता वेस्टइंडीज के रिचर्ड्स अपने दौर के सबसे आक्रामक बल्लेबाज रहे, उन्होंने 121 टेस्ट में 8540 और 187 वन-डे में 6721 रन बनाए। ऐसे में अंदाजा लगाइए कि अगर उनके समय में IPL होता तो उन पर कितनी बोली लगती।
2 of 5
विवियन रिचर्ड्स
- फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ ने कहा है कि टी-20 क्रिकेट में विवियन रिचडर्स दर्शकों के पसंदीदा बल्लेबाज होते और फ्रेंचाइजी उन पर बेन स्टोक्स और पैट कमिंस जैसे मौजूदा सितारों पर खर्च की गई कुल रकम से भी ज्यादा दाम लगाने को तत्पर रहतीं।
3 of 5
सर विवियन रिचर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
स्मिथ ने आईसीसी की वीडियो सीरिज 'इनसाइड आउट' में कहा, 'मेरा मानना है कि विव रिचर्ड्स किसी भी दशक में किसी भी प्रारूप में बेहतरीन खिलाड़ी होते। उनका स्ट्राइक रेट देखो जो उस समय सबसे ज्यादा था। यह टी-20 का स्ट्राइक रेट था जबकि यह प्रारूप उस समय था भी नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विव रिचर्ड्स
न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर का मानना है कि रिचर्ड्स अगर टी-20 खेल रहे होते तो फ्रेंचाइजी में उन्हें लेने के लिए होड़ मची होती। कमिंस और स्टोक्स पर मिलाकर जितना खर्च हुआ है, टीमें उससे ज्यादा में उन्हें खरीदने को तत्पर होती, ये दोनों आईपीएल के सबसे महंगे क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विवियन रिचर्डस
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मिथ ने कहा, 'वह टी-20 क्रिकेट में लीजेंड होते। उन पर कमिंस, स्टोक्स पर मिलाकर खर्च हुई रकम से ज्यादा दाम लगता। वह दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन देते।' उन्होंने कहा, 'जब भी आप सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ विश्व एकादश चुनेंगे तो उनका नाम हमेशा जेहन में रहेगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।