फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 Blast 2022 Somerset beat Derbyshire by record 191 runs South African batsman Rilee Rossouw hits five sixes in one over Video Watch

T20 Blast Video: समरसेट ने डर्बीशायर को रिकॉर्ड 191 रन से रौंदा, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने एक ओवर में जड़े पांच छक्के

Sun, 10 Jul 2022 04:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टांटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टांटन Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Jul 2022 04:32 PM IST
सार

मैकीइरनैन ने चार ओवर में 82 रन लुटाए। यह पुरुष टी20 में किसी गेंदबाज द्वारा एक मैच में दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं। समरसेट ने अपनी पारी में कुल 40 बाउंड्री लगाए। इनमें 18 छक्के और 22 चौके शामिल हैं। समरसेट ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 265 रन बनाए।

विज्ञापन
T20 Blast 2022 Somerset beat Derbyshire by record 191 runs South African batsman Rilee Rossouw hits five sixes in one over Video Watch
रिले रॉसो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट 2022 टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरण में है। शनिवार (नौ जुलाई) को चौथा क्वार्टरफाइनल मैच समरसेट और डर्बीशायर के बीच खेला गया। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। समरसेट ने रनों के हिसाब से इंग्लैंड में घरेलू टी20 मैच में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, उसने घरेलू टी20 मैच में सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। समरसेट ने डर्बीशायर को रिकॉर्ड 191 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


डर्बीशायर के कप्तान हैरी कैम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। इंग्लैंड के विल समीड और टॉम बैंटन ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 49 रन जोड़ दिए। समीड 18 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। उनके पवेलियन लौटने के बाद दक्षिण अफ्रीका के रिले रॉसो क्रीज पर आए। रॉसो ने बैंटन के साथ मिलकर डर्बीशायर के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। 
विज्ञापन


रॉसो और बैंटन ने की शतकीय साझेदारी
रॉसो और बैंटन ने 13.3 ओवर तक टीम का स्कोर 151 रन तक पहुंचा दिया। बैंटन 41 गेंद पर 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए। बैंटन का स्ट्राइक रेट 178.05 का रहा। उन्होंने रॉसो के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की। बैंटन के बाद समरसेट के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे, लेकिन दूसरे छोर पर रॉसो ने अपनी तूफानी पारी जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉसो ने स्पिनर मैकीइरनैन को धोया
रॉसो ने स्पिनर मैटी मैकीइरनैन के ओवर में 34 रन बनाए। इस दौरान पांच छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर में  मैकीइरनैन ने दो नो-बॉल भी दिए। इस तरह ओवर में कुल 36 रन बने। रॉसो ने पहली और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर चौका आया। चौथी गेंद आठ रन बने। इसमें दो नो-बॉल और एक छक्का शामिल है। उसके बाद रॉसो ने लगातार तीन छक्के उड़ाए।



मैकीइरनैन ने दिए 82 रन
मैकीइरनैन ने चार ओवर में 82 रन लुटाए। यह पुरुष टी20 में किसी गेंदबाज द्वारा एक मैच में दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं। समरसेट ने अपनी पारी में कुल 40 बाउंड्री लगाए। इनमें 18 छक्के और 22 चौके शामिल हैं। समरसेट ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 265 रन बनाए। उसने बर्मिंघम बीयर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बर्मिंघम ने इसी साल नॉटिंघमशायर के खिलाफ दो विकेट पर 261 रन बनाए थे।

डर्बीशायर 74 रन पर ऑलआउट
समरसेट ने इसके बाद डर्बीशायर को 11.2 ओवर में 74 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने समरसेट के लिए दो ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए। बेन ग्रीन ने 2.2 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके। लेविस ग्रेगरी ने दो विकेट लिए। समरसेट का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल में 16 जुलाई को हैंपशायर के खिलाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed