{"_id":"5a3756024f1c1b502b8b5287","slug":"t10-league-eoin-morgan-hits-63-runs-in-14-ball-at-sharjah","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारजाह में आई इयॉन मॉर्गन नाम की आंधी, 14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शारजाह में आई इयॉन मॉर्गन नाम की आंधी, 14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
इयॉन मॉर्गन
- फोटो : sportskeeda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारजाह में खेले गए टी-10 क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में केरल किंग्स ने पंजाबी लेजेंड्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर ली है। फाइनल मुकाबले में कप्तान इयॉन मॉर्गन ने शानदार 63 रनों की तूफानी पारी खेली। मॉर्गन ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ डाला। मॉर्गन की इस तूफानी पारी की बदौलत केरल किंग्स ने पहला खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
रविवार रात खेले गए इस मैच में केरल किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाबी लेजंड्स की टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची ने 34 गेंदों पर 70 रनों की आतिशी पारी खेली। रोंची के अलावा शोएब मलिक ने 14 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। इन दोनों की बदौलत पंजाबी लेजंड्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 120 रन बनाए।
विज्ञापन
पढ़ेंः- T10 League: पहली गेंद पर आउट हुए सहवाग, शाहिद अफरीदी ने पूरी की हैट्रिक
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए केरल की टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज वॉल्टन बिना खाता खोले ही वापस लौट गए। लेकिन केरल किंग्स के कप्तान इयोन मोर्गन कुछ अलग ही सोच के साथ मैदान पर उतरे थे। उन्होंने आते ही मैदान पर रनों की बरसात कर दी। मोर्गन ने 21 गेंदों में 63 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया।
मॉर्गन के साथ पॉल स्टर्लिंग भी शानदार पारी खेली।। पॉल ने 23 गेंदों में 52 रन बनाए और अंत तक टीम के साथ बने रहे। केरल किंग्स की टीम ने सिर्फ 8 ओवर में ही 121 रन बनाकर 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही केरल किंग्स ने इस टूर्नामेंट का पहला खिताब भी अपने नाम कर लिया।