फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid afridis pakhtoons beat virender sehwags maratha arabians by 25 runs in t10 league

T10 League: पहली गेंद पर आउट हुए सहवाग, शाहिद अफरीदी ने पूरी की हैट्रिक

Fri, 15 Dec 2017 11:29 AM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 15 Dec 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
shahid afridis pakhtoons beat virender sehwags maratha arabians by 25 runs in t10 league
वीरेंद्र सहवाग और शाहिद अफरीदी - फोटो : sportskeeda

रोमांच से भरपूर टी10 लीग का आगाज शुक्रवार को शारजाह में हो गया। चार दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 6 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। पहले दिन दो मैच खेले गए, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के फैंस को निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन


बता दें कि दिन के पहले मैच में इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली केरल किंग्स ने सरफराज अहमद की बंगाल टाइगर्स को 8 विकेट से हरा दिया। ग्रुप 'ए' के इस मैच में पॉल स्टिर्लिंग ने धुआंधार पारी खेली और केरल को जीत दिलाई।
विज्ञापन


वहीं दूसरा मैच ग्रुप बी में शाहिद अफरीदी की पख्तूंस और सहवाग की मराठा अरेबियंस के बीच खेला गया। सहवाग पहली ही गेंद पर आउट हो गए जबकि अफरीदी ने हैट्रिक ली। इस मैच में सहवाग की टीम 25 रनों से मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मैच में केरला किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और बंगाल टाइगर्स ने जॉनसन चार्ल्स के 33 (27 गेंद, 1 छक्का) व आंद्रे फ्लेचर के 32* (24 गेंद, 1 छक्का) रनों की बदौलत 10 ओवरों में 86/1 का ठीक-ठाक स्कोर बनाया। डेविड मिलर ने 9 गेंदों में 17 रनों की तेज पारी खेली। केरला किंग्स की तरफ से वहाब रियाज़ ने एकमात्र विकेट लिया। 

जवाब में पॉल स्टर्लिंग ने 27 गेंदों में 66* (10 चौके, 3 छक्के) ने जबरदस्त पारी खेलकर टीम को आठ ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। उनके साथ किरोन पोलार्ड 11 रन बनाकर नाबाद रहे। चैडविक वॉल्टन 0 और कप्तान मॉर्गन 11 रन बनाकर आउट हुए थे। आमेर यामीन और मुजीब ने 1-1 विकेट लिया।

दूसरे मैच में सहवाग ने टॉस जीतकर पख्तूंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पख्तूंस ने फखर जमान (45*) और लियाम डॉसन (44) की दमदार पारियों की बदौलत 10 ओवरों में चार विकेट पर 121 रन बनाए। जवाब में सहवाग की टीम 10 ओवर में 7 विकेट पर 96 रन ही बना सकी।


पांचवें ओवर में अफरीदी गेंदबाजी करने आये और पहली तीन गेंदों पर ही उन्होंने तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी कर ली। अफरीदी ने रिली रोसोयू (4), ड्वेन ब्रावो (0) और वीरेंद्र सहवाग (0) को आउट किया। सहवाग को अफरीदी ने LBW आउट करके भारतीय फैंस को झटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed