फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 ICC to replace batsman with batter from T20 WC onward

T-20 World Cup: आईसीसी ने बदलाव को दी मंजूरी, विश्व कप मैचों से बैट्समैन की जगह होगा बैटर शब्द का इस्तेमाल

Thu, 07 Oct 2021 03:27 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 07 Oct 2021 03:27 PM IST
सार

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बैट्समैन की जगह सभी स्थितियों में बैटर शब्द का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। इसे आगामी टी-20 विश्व कप से लागू हो कर दिया जाएगा। बीते महीने क्रिकेट नियम बनाने वाली संस्था एमसीसी ने बैट्समैन की जगह बैटर शब्द के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 ICC to replace batsman with batter from T20 WC onward
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को क्रिकेट मैच के दौरान सभी स्थितियों में बैट्समैन शब्द की जगह बैटर शब्द इस्तेमाल करने का फैसला लिया। आईसीसी द्वारा लिया गया यह निर्णय इस महीने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप मैचों से प्रभावी हो जाएगा। इससे पहले महिलाओं के लिए भी ज्यादातर बैट्समैन शब्द का इस्तेमाल किया जाता था। जिस पर कई बार आपत्ति की गई थी। 

विज्ञापन


पिछले महीने एमसीसी ने दी थी मंजूरी

बीते महीने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) घोषणा की थी कि अब पुरुष और महिला दोनों के लिए बैट्समैन के बजाय तुरंत प्रभाव से जेंडर न्यूट्रल बैटर शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। क्रिकेट खेल के नियमों की संरक्षक एमसीसी ने अपने बयान मे कहा था एमसीसी का मानना है कि जेंडर न्यूट्रल शब्दावली का इस्तेमाल सभी के लिए एक सा होने पर क्रिकेट के दर्जे को बेहतर करने में मदद करेगा। जिसके बाद अब आईसीसी ने भी इसे लागू करने का फैसला लिया है। अब कॉमेंट्री और संगठन के चैलनों में नियमित रूप से बैटर शब्द लागू किया गया है।  
विज्ञापन


ज्योफ एलार्डिस ने जताई खुशी

आईसीसी के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा जब एमसीसी ने बैट्समैन की जगह बैटर शब्द लागू करने का फैसला लिया तब उन्होंने इसका स्वागत किया था। उन्होंने कहा, आईसीसी पिछले कुछ समय से हमारे चैलनों और कॉमेंट्री में बैटर शब्द का उपयोग कर रही है और हम इसे क्रिकेट के नियमों में लागू कर करने के एमसीसी के फैसला के स्वागत करते हैं, हम इसका पालन खेलने की शर्तों के अऩुरूप करेंगे। उन्होंने आगे कहा, यह हमारे खेल का एक स्वाभाविक और अतिदेय विकास है अब अब बैटर शब्द का इस्तेमाल करने से हमारे बल्लेबाज उसी तरह लिंग-तटस्थ हैं जिस तरह बॉलर्स, फिल्डर्स और विकेटकीपर्स। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed