फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 Former Team india captain and bcci president sourav ganguly gives advice to Indian cricket team ahead of T20 World Cup

T-20 World Cup 2021: विश्व कप से पहले गांगुली की टीम इंडिया को सलाह, कहा- आप आसानी से चैंपियन नहीं बनते

Sun, 17 Oct 2021 12:52 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 17 Oct 2021 12:52 PM IST
सार

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टी-20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया को सलाह दी है। उनका कहना है कि भारत को ट्रॉफी पर नहीं बल्कि हर मैच पर फोकस करना चाहिए। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की शुरुआत आज से हो रही है। 

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 Former Team india captain and bcci president sourav ganguly gives advice to Indian cricket team ahead of T20 World Cup
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टी-20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि टीम को इस प्रतियोगिता में एक बार में एक ही मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया साल 2007 के बाद पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीतना चाहेगी। 14 साल पहले एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर टी-20 कप जीता था।

विज्ञापन

ट्रॉफी नहीं मैच पर फोकस करे भारत 

गांगुली ने गेम्स 24x7 के बाद प्रशंसकों से बात कर रहे थे। उन्होंने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपने फैंटेसी स्पोर्टस् प्लेटफॉर्म My11Circle के लिए नया अभियान शुरू किया। गांगुली ने यह पूछे जाने पर कि भारत को खिताब जीतने के लिए क्या करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा, भारत को सिर्फ ट्रॉफी पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए ब्लकि प्रत्येक मैच को जीतने पर ध्यान देना चाहिए। बीसीसीआई प्रेसीडेंट के मुताबिक, आप आसानी से चैंपियन नहीं बनते, आप टूर्नामेंट में कदम रखने से भी चैंपियन नहीं बनते, टीम इस प्रक्रिया से गुजरना होगा और परिपक्वता दिखानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रतिभाशाली

सौरव गांगली ने कहा, सभी खिलाड़ियों में प्रतिभा है, इन सभी में इस स्तर पर रन बनाने और विकेट लेने का हुनर है, विश्व कप जीतने के लिए उन्हें बस मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में होना होगा। उन्होंने आगे कहा,  खिताब तभी जीता जाता है जब फाइनल खत्म हो जाता है, इसलिए उससे पहले बहुत क्रिकेट खेला जाना है और मुझे लगता है कि भारत को हर मैच पर ध्यान देना चाहिए, भारत को हर मैच जीतने पर ध्यान देना चाहिए और इसे वहीं से लेना चाहिए और शुरुआत में खिताब के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

विज्ञापन

भारत हमेशा रहता है दावेदार

गांगुली के मुताबिक, भारत जिस प्रतियोगिता में खेलेगा उसका दावेदार रहेगा, उनके लिए चुनौती शांति के साथ रहने की है। पूर्व कप्तान ने कहा कि परिणामों के बजाय प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर करें, क्योंकि सबसे कठिन और सबसे गलत चीज यह है जब गार्ड लेतें हैं और सोचते हैं कि मैं यहां वर्ल्ड कप जीतने के लिेए हूं। गांगुली के अनुसार, महत्वपूर्ण यह है कि अगली गेंद जो हाथ से निकल रही हो उसे खेलना और फाइनल में पहुंचने तक ऐसा करते रहना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed