फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 BCCI President Sourav Ganguly disclose Why MS Dhoni appointed the mentor of the World Cup team

T-20 World Cup: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का खुलासा, धोनी को क्यों बनाया गया विश्व कप टीम का मेंटोर

Tue, 14 Sep 2021 09:46 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 14 Sep 2021 09:46 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि एमएस धोनी को विश्व कप टीम का मेंटोर बनाए जाने की वजह क्या है। हाल ही में बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप टीम का एलान किया था। उस दौरान सचिव जय शाह ने धोनी को मेंटोर बनाए जाने की पुष्टि की।  

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 BCCI President Sourav Ganguly disclose Why MS Dhoni appointed the mentor of the World Cup team
सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने हाल ही में टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया। चार साल बाद भारतीय टीम में अश्विन की वापसी, शिखर धवन और युजवेंद्र चहल को 15 सदस्यीय टीम में जगह न मिलना चर्चा का विषय रहा। इसके बावजूद भा्रत की वर्ल्ड कप टीम में पूर्व कप्तान एमएस धोनी की मेंटोर के तौर पर वापसी हुई। माही के टीम से जुड़ने के बाद उन पर देने वाले दो धड़ों में बंट गए। धोनी की टीम इंडिया का मेंटोर क्यों बनाया गया है अब इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बयान दिया है। 

विज्ञापन

संन्यास के बाद धोनी पहली बार टीम से जुड़े

यह पहली बार है जब महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया से जुड़े हैं। बीते साल 15 अगस्त को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 क्रिकेट विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था। धोनी को विश्व कप टीम का मेंटोर बनाने के बाद ज्यादातर उनकी चर्चा की जा रही है। वहीं, पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआर्ई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि धोनी की टीम का मेंटोर बनाने का निर्णय क्यों लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2013 से नहीं जीती आईसीसी ट्रॉफी

सौरव गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए कहा, यह सिर्फ विश्व कप में टीम की मदद करने के लिए है, माही का टी-20 रिकॉर्ड भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार है, इसके पीछे काफी सोच विचार किया गया है, हमने काफी चर्चा की और फिर धोनी को शामिल करने का फैसला किया, हमने 2013 से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। 

विज्ञापन


धोनी के नेतृत्व में भारत ने जीती थी आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी

भारत करीब आठ वर्षों से कई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। भारत ने साल 2013 में अंतिम बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी। इसके बाद धोनी दुनिया के पहले कप्तान बने थे जिन्होंने 20 ओवर का विश्व कप, 50 ओवर का विश्व कप जीतने के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। गांगुली ने धोनी की नियुक्ति की तुलना 2019 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ स्टीव वॉ की समान भूमिका से करते हुए कहा, माही का विशाल क्रिकेट ज्ञान और अनुभव टीम की मदद करने का वादा करता है। बीसीसीआई प्रमुख ने आगे कहा, याद रखें कि ऑस्ट्रेलिया में स्टीव वॉ भी इसी तरह की भूमिका में थे, जब उन्होंने पिछली बार इंग्लैंड में एशेज 2-2 से ड्रॉ किया था। बड़े-बड़े इवेंट में ऐसे दिग्गजों की मौजूदगी हमेशा मददगार होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed