{"_id":"6b00763967da7bd5380c8e78","slug":"syed-mushtaq-ali-trophy-yudhvir-s-blitz-powers-j-k-to-win-up-jharkhand-and-bengal-shine-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: युधवीर के तूफान से जम्मू-कश्मीर की रोमांचक जीत, यूपी-झारखंड और बंगाल ने भी मारी बाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: युधवीर के तूफान से जम्मू-कश्मीर की रोमांचक जीत, यूपी-झारखंड और बंगाल ने भी मारी बाजी
Fri, 20 Nov 2026 10:21 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:21 PM IST
सार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने युधवीर सिंह की नौ गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी की बदौलत बिहार को नौ रन से हराया। पंजाब ने तमिलनाडु को पांच रन से मात दी। ग्रुप ए में उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 30 रन से, झारखंड ने कर्नाटक को सात विकेट से और बंगाल ने मिजोरम को 93 रन से हराया। ग्रुप सी में ऋतुराज गायकवाड़ की नाबाद 44 रन की पारी से महाराष्ट्र ने असम को पांच विकेट से शिकस्त दी। आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 70 रन से और केरल ने त्रिपुरा को पांच विकेट से हराया। बारिश के कारण ग्रुप डी के सभी चार मुकाबले रद्द हो गए।
विज्ञापन
युधवीर सिंह
- फोटो : Twitter
विस्तार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबलों में शुक्रवार को बल्लेबाजों का जमकर जलवा देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर ने युधवीर सिंह की तूफानी पारी की बदौलत बिहार को नौ रन से हराया, जबकि पंजाब ने तमिलनाडु के खिलाफ पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज की। ग्रुप ए में उत्तर प्रदेश और झारखंड ने शानदार जीत हासिल की, वहीं बंगाल ने मिजोरम को 93 रन से करारी शिकस्त दी। ग्रुप सी में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और केरल ने अपने-अपने मुकाबले जीते। दूसरी ओर, बारिश के कारण ग्रुप डी के सभी चार मैच रद्द हो गए।
युधवीर के नौ गेंदों पर 36 रन, जम्मू-कश्मीर की रोमांचक जीत
ग्रुप बी के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने बिहार को नौ रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने छह विकेट पर 190 रन बनाए। टीम की ओर से युधवीर सिंह ने महज नौ गेंदों पर नाबाद 36 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चार छक्के शामिल रहे। अब्दुल समद ने 26 गेंदों पर 42 रन बनाए, जबकि कवलप्रीत सिंह ने 33 और कप्तान शुभम खजूरिया ने 27 रन का योगदान दिया। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम आठ विकेट पर 181 रन ही बना सकी। अल्तमिश अशरफ ने 36 गेंदों पर 50 और आशीष कुमार ने 27 गेंदों पर 46 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जम्मू-कश्मीर की ओर से अब्दुल समद, बृजेश शर्मा और प्रशांत सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

Trending Videos
पंजाब ने तमिलनाडु को पांच रन से हराया
ग्रुप बी के एक अन्य मुकाबले में पंजाब ने तमिलनाडु को पांच रन से मात दी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 165 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने 23 गेंदों पर 36 रन बनाए, जबकि संवीर सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 34 और सुखदीप सिंह बाजवा ने सिर्फ सात गेंदों पर नाबाद 20 रन की तेजतर्रार पारी खेली। जवाब में तमिलनाडु की टीम नौ विकेट पर 160 रन ही बना सकी। बालासुब्रमण्यम सचिन ने 42 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सी. आंद्रे सिद्धार्थ ने 28 रन बनाए। पंजाब की ओर से कार्तिक चड्ढा ने तीन विकेट झटके। सुखदीप सिंह बाजवा और कृष भगत को दो-दो सफलता मिली। तमिलनाडु की ओर से मणिमारन सिद्धार्थ ने तीन विकेट लिए।
इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में सौराष्ट्र ने दिल्ली को पांच विकेट से हराया। दिल्ली ने नौ विकेट पर 152 रन बनाए थे। यश ढुल ने 43 और नितीश राणा ने 20 गेंदों पर 40 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। प्रेरक मांकड़ ने 47 और हरवंश पांगलिया ने 37 रन बनाए। जयदेव उनादकट ने गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल किए।

आर्यन जुयाल का तूफान, यूपी ने चंडीगढ़ को दी शिकस्त
ग्रुप ए में उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 190 रन बनाए। आर्यन जुयाल ने सिर्फ 28 गेंदों पर नाबाद 64 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान करण शर्मा ने 33, आदर्श सिंह ने 29 और दिव्यांश जोशी ने 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम आठ विकेट पर 160 रन ही बना सकी। अर्जुन आजाद ने 39 और आरुष भंडारी ने नाबाद 26 रन बनाए। यूपी की ओर से भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके। प्रशांत वीर, करण शर्मा और हार्दिक चौधरी को दो-दो विकेट मिले।
विराट सिंह और अनुकूल रॉय ने झारखंड को दिलाई जीत
झारखंड ने कर्नाटक को सात विकेट से हराया। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 174 रन बनाए। मनीष पांडे ने 34 और प्रवीण दुबे ने 30 रन का योगदान दिया। जवाब में झारखंड ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बनाकर जीत हासिल की। विराट सिंह ने 34 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए, जबकि कप्तान अनुकूल रॉय ने 38 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 110 रन की अटूट साझेदारी हुई। उत्कर्ष सिंह ने भी 34 रन बनाए।
बंगाल ने मिजोरम को 93 रन से रौंदा
ग्रुप ए में दिन की सबसे बड़ी जीत बंगाल के नाम रही। बंगाल ने मिजोरम को 93 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने दो विकेट पर 196 रन बनाए। करण लाल ने 41 गेंदों पर 67 और अभिषेक पोरेल ने 30 गेंदों पर 52 रन बनाए। शाकिर गांधी ने नाबाद 42 और ऋषभ चौधरी ने नाबाद 33 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मिजोरम की टीम 18.2 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। चिन्मय सुतार ने 61 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। ऋषभ चौधरी ने 21 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि करण लाल ने 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

गायकवाड़ की फॉर्म में वापसी, महाराष्ट्र ने असम को हराया
ग्रुप सी में महाराष्ट्र ने असम को पांच विकेट से शिकस्त दी। असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 172 रन बनाए। कप्तान डेनिश दास ने 31 गेंदों पर 61 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि सिबशंकर रॉय ने 31 रन बनाए।जवाब में महाराष्ट्र ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। ऋषिकेश सोनवणे ने सर्वाधिक 54 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 35 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। यह पारी गायकवाड़ के लिए फॉर्म में वापसी के संकेत के तौर पर अहम रही। महाराष्ट्र की ओर से रामकृष्ण घोष ने चार और विवेक शेलार ने तीन विकेट लिए।
आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 70 रन से हराया
ग्रुप सी के एक अन्य मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 70 रन से करारी शिकस्त दी। आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 186 रन बनाए। रिकी भुई ने 57 और शेख रशीद ने 51 रन का योगदान दिया। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 18.1 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। आंध्र के गेंदबाज सत्यनारायण राजू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 रन देकर चार विकेट झटके। केएस नरसिम्हा राजू और बैलापुडी यसवंत ने दो-दो विकेट लिए।
केरल ने त्रिपुरा को पांच विकेट से हराया
केरल ने त्रिपुरा को पांच विकेट से हराकर ग्रुप सी में एक और जीत दर्ज की। त्रिपुरा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 121 रन ही बना सकी। श्रीदाम पॉल ने 41 और कप्तान मणिशंकर मुरासिंह ने नाबाद 31 रन बनाए। जवाब में केरल ने सलमान निजार के नाबाद 51 और रोहन कुन्नुमल के 38 रन की मदद से महज 13 ओवर में पांच विकेट पर 123 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
बारिश ने बिगाड़ा ग्रुप डी का खेल
ग्रुप डी में बारिश के कारण सभी चार मुकाबले बिना गेंद फेंके रद्द कर दिए गए। हैदराबाद और गोवा, उत्तराखंड और ओडिशा, गुजरात और छत्तीसगढ़ तथा विदर्भ और मुंबई के बीच होने वाले मैचों में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।