फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy Priyam Garg to Lead Uttar Pradesh KrunalPandya in Baroda squad

मुश्ताक अली ट्रॉफी: सचिन के बेटे अर्जुन मुंबई तो भुवनेश्वर कुमार को यूपी की टीम में जगह

Sat, 02 Jan 2021 04:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 02 Jan 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy Priyam Garg to Lead Uttar Pradesh KrunalPandya in Baroda squad
भुवनेश्वर कुमार, अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : social media

कोरोना काल के बाद देश में मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 सीरीज से क्रिकेट का आगाज होने वाला है। 10 जनवरी से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले दो मैचों के लिए उत्तर क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने यूपी की टीम घोषित कर दी है। युवा खिलाड़ी प्रियम गर्ग को टीम की अगुवाई करेंगे जबकि सीनियर क्रिकेटर सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में शामिल किया गया है। भुवी चोट के चलते आईपीएल के शुरुआती चरण से ही बाहर हो गए थे।

विज्ञापन


उधर ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और दीपक हुड्डा को बड़ौदा की 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। बड़ौदा क्रिकेट संघ ने अपनी वेबसाइट पर टीम की घोषणा की। इसके अलावा अनुभवी सलामी बल्लेबाज केदार देवधर और दाएं हाथ के बल्लेबाज विष्णु सोलंकी भी टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


शुरुआत में मुख्य कोच नियुक्त किए गए डेव वाटमोर के टीम से नहीं जुड़ पाने के बाद संघ ने प्रभाकर बेयरगोंड को मुख्य कोच नियुक्त किया। बड़ौदा को गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ एलीट ग्रुप सी में रखा गया है और टीम अपने मुकाबले घरेलू मैदान पर खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन के बेटे अर्जुन को पहली बार मिली मुंबई की सीनियर टीम में जगह
वहीं, टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार मुंबई की सीनियर टीम में शामिल किया गया। बता दें कि बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्जुन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 22 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। मुंबई टीम के मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने इसकी पुष्टि की। अर्जुन के अलावा तेज गेंदबाज कृतिक एच को भी टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि मुंबई टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं।

उत्तर प्रदेश की टीम इस प्रकार है: प्रियम गर्ग (कप्तान), करण शर्मा, सुरेश रैना, रिंकू सिंह, माधव कौशिक, समर्थ सिंह, शुभम चैबे, ध्रुव चंद जुरेल, आर्यन जुआल, भुवनेश्वर कुमार, अंकित राजपूत, मोहसिन खान, शिवम मावी, शिवा सिंह और शानू सैनी।

बड़ौदा की टीम इस प्रकार है: क्रुणाल पंड्या, दीपक हुड्डा, केदार देवधर, निनाद राठवा, स्मिट पटेल, विष्णु सोलंकी, अभिमन्यु राजपूत, ध्रुव पटेल, अतित सेठ, बाबासफी पठान, एल मेरीवाला, मोहित मोंगिया, भानु पनिया, कार्तिक ककादे, चिंतल गांधी, प्रदीप यादव, सोयेब सोपारिया, अंश पटेल, पार्थ कोहली, भार्गव भट्ट, प्रतीक घोडादरा और प्रत्यूष कुमार। मुख्य कोच: प्रभाकर बेयरगोंड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed