फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   syed Mushtaq Ali trophy Nitish Rana stars as Delhi beat Maharashtra by 77 runs

सैयद मुश्ताक ट्रॉफीः राणा की फिरकी से जीता दिल्ली, महाराष्ट्र को 77 रन से हराया

Fri, 22 Nov 2019 07:45 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Nov 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
syed Mushtaq Ali trophy Nitish Rana stars as Delhi beat Maharashtra by 77 runs
नितीश राणा

नीतीश राणा (4/17) की फिरकी के दम पर दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के पहले सुपर लीग मैच में महाराष्ट्र को 77 रन से पराजित किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ध्रुव शौरी नाबाद 48, हिम्मत सिंह 32 और नीतीश राणा 21 की मदद से पांच विकेट पर 167 रन बनाए। ओपनर शिखर धवन (24) का खराब फॉर्म जारी रहा। ऑफ ब्रेक गेंदबाज शमशुजामा काजी ने सातवें ओवर में उनका विकेट चटकाया। जवाब में महाराष्ट्र की टीम 17.2 ओवर में 90 रन पर आउट हो गई। युवा बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (42) को छोड़कर महाराष्ट्र का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया। दिल्ली के लिए सिमरनजीत सिंह, ललित यादव और वरुण सूद ने भी एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन


पंजाब की जीत में चमके मनदीप और अभिषेक
 कप्तान मनदीप सिंह (81*) और अभिषेक शर्मा (72) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 124 रन की साझेदारी की बदौलत पंजाब ने सुपर लीग मुकाबले में झारखंड को 109 रन से रौंद दिया। पंजाब ने पहले खेलते हुए चार विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में झारखंड की टीम 14.2 ओवर में 90 रन लढ़क गई। उत्कर्ष सिंह ने सर्वाधिक 24, आनंद सिंह और विराट सिंह ने 15-15 रन बनाए। पंजाब की ओर से मयंक मारकंडे ने तीन और हरप्रीत बरार ने दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed