फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy: Delhi thrash Mumbai by 76 runs in Syed Mushtaq Ali Trophy

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : राणा-हिम्मत के दम पर जीती दिल्ली, मुंबई को 76 रन से दी शिकस्त

Tue, 12 Jan 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 12 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy: Delhi thrash Mumbai by 76 runs in Syed Mushtaq Ali Trophy
दिल्ली बनाम मुंबई - फोटो : social media

नीतिश राणा (74) और हिम्मत सिंह (53) की अर्द्धशतकीय पारियों के बाद प्रदीप सांगवान (3/20) की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप ई में मुंबई को 76 रन से हराकर धमाकेदार आगाज किया। राणा और हिम्मत के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 122 रन की साझेदारी से दिल्ली ने पहले खेलते हुए चार विकेट पर 206 रन बनाए। कप्तान शिविर धवन ने 23, हितेन दलाल ने 24 और ललित यादव ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई की टीम 18.1 ओवर में 130 रन पर ढेर हो गई। शिवम दुबे ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल (0), आदित्य तारे (3), सूर्यकुमार यादव (7), सिद्धेश लाड (4) और सरफराज खान (15) सस्ते में आउट हो गए। भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और सिमरजीत सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन


हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को छह विकेट से रौंदा
हरियाणा ने लो स्कोरिंग मैच में आंध्र प्रदेश को छह विकेट से पराजित किया। स्पिनर युजवेंद्र चहल (2/21) और जयंत यादव (2/13) की उम्दा गेंदबाजी से हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को पहले छह विकेट पर 107 रन ही बनाने दिए। रिकी भुई ने 39 और ए भारत ने 23 रन बनाए। इसके बाद हरियाणा ने 108 रन के लक्ष्य को 15.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। चैतन्य बिश्नोई ने नाबाद 42 और शिवम चौहान ने 35 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


श्रीसंत की सात साल बाद वापसी  
पूर्व पेसर एस श्रीसंत ने सात साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने केरल की ओर से खेलते हुए पुडुचेरी के खिलाफ चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट चटकाया। केरल ने मैच दस गेंद शेष रहते छह विकेट से जीता। आईपीएल 2013 में मैच फिक्सिंग के चलते उन पर सात का प्रतिबंध लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed