फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   syed mushtaq ali trophy 8th day match report round-up

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी: मुंबई की लगातार चौथी हार, आठवें दिन खेले गए सभी मैचों के नतीजे

Sun, 17 Jan 2021 11:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 17 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
syed mushtaq ali trophy 8th day match report round-up
सूर्यकुमार यादव, कप्तान (मुंबई) - फोटो : social media

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रविवार को कुल 10 मैच खेले गए। आइए जानते हैं आठवें दिन खेले गए सभी मैचों के नतीजेः

विज्ञापन


ग्रुप डी

सेना बनाम विदर्भ  
विदर्भ को सेना ने 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ ने 7 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में सेना ने 2 विकेट पर 153 रन बनाए।  

सौराष्ट्र बनाम मध्यप्रदेश
इस मैच में मध्यप्रदेश ने सौराष्ट्र को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने 4 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में मध्यप्रदेश की टीम 4 विकेट पर 181 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। 

गोवा बनाम राजस्थान
गोवा ने राजस्थान को 37 रन से हराया। पहले खेलते हुए गोवा ने 7 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 117 रन बनाकर आउट हो गई। 

ग्रुप ई

मुंबई बनाम पुडुचेरी
पुडुचेरी ने बड़ा उलफेर करते हुए मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 94 रन पर आउट हो गई। सांता मूर्ति ने 5 विकेट झटके। जवाब में पुडुचेरी ने चार विकेट पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। अर्जुन तेंदुलकर को एक और शिवम दुबे को दो विकेट मिले। मुंबई की चार मैचों में यह लगातार चौथी हार है।

हरियाणा बनाम दिल्ली
हरियाणा ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली ने 4 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में हरियाणा ने पांच विकेट पर 183 रन बनाए। धवन शून्य पर आउट हुए, नितीश राणा ने 66 रन बनाए।

आंध्रा बनाम केरल
आंध्रा ने केरल को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते केरल ने हुए 4 विकेट पर 112 रन बनाए। जवाब में आंध्रा ने 4 विकेट पर 113 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेट ग्रुप

बिहार बनाम मणिपुर
बिहार ने 9 विकेट से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए मणिपुर ने आठ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में बिहार ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बिहार की यह लगातार चौथी जीत है।

नागालैंड बनाम मिजोरम
नागालैंड ने 77 रनों से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए नागालैंड ने छह विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में मिजोरम की टीम 101 रन बनाकर आउट हो गई।

छत्तीसगढ़ बनाम सिक्किम
इस मैच में छत्तीसगढ़ ने 131 रन से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए छत्तीसगढ़ ने 6 विकेट पर 204 रन बनाए। शिवम भाम्बरी ने 75 रन बनाए। जवाब में सिक्किम की टीम पूरे ओवर खेलकर 4 विकेट पर 73 रन बना पाई। 

मेघालय बनाम अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल को मेघालय ने 9 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए अरुणाचल की टीम ने 8 विकेट पर 84 रन बनाए। जवाब में मेघालय ने एक विकेट पर 88 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed