{"_id":"6756ce5859ffbb7bee07a64a","slug":"syed-mushtaq-ali-trophy-2024-mohammed-shami-scored-32-runs-against-chandigarh-know-stats-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SMAT: गेंद ही नहीं बल्ले से भी चमके मोहम्मद शमी, तीन चौके और दो छक्के की मदद से बनाए 32 रन, दिलाई बंगाल को जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SMAT: गेंद ही नहीं बल्ले से भी चमके मोहम्मद शमी, तीन चौके और दो छक्के की मदद से बनाए 32 रन, दिलाई बंगाल को जीत
Mon, 09 Dec 2024 04:33 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 09 Dec 2024 04:33 PM IST
सार
इस मुकाबले में शमी ने शानदार प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम में वापसी के लिए दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने 188.23 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 32 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान शमी ने सिर्फ 17 गेंदों का सामना किया।
विज्ञापन
शमी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चंडीगढ़ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दमदार प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया में वापसी के लिए दावेदारी ठोक दी है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में स्टार खिलाड़ी ने न सिर्फ अच्छी गेंदबाजी की बल्कि बल्ले से भी वह चमके। उन्होंने इस दौरान 17 गेंदों का सामना किया और 32* रन बनाए। इसके अलावा अनुभवी गेंदबाज ने अपने चार ओवर के स्पेल में 13 डॉट गेंदें फेंकी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के खिलाफ चमके शमी
इस मुकाबले में शमी ने शानदार प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम में वापसी के लिए दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने 188.23 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 32 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान शमी ने सिर्फ 17 गेंदों का सामना किया। इसके बाद उन्होंने 6.25 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की और चंडीगढ़ के अर्सलान खान का विकेट चटकाया।

तीन रन से जीता बंगाल
बंगलूरू में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तहत बंगाल और चंडीगढ़ का आमना-सामना हुआ। इस दौरान बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में चंडीगढ़ 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। इस तरह बंगाल ने यह मुकाबला तीन रन से जीत लिया। बंगाल के लिए सायान घोष ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।

एनसीए से मंजूरी मिलने की देरी
यह मुकाबला भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी के नजरिए से बेहद खास है। दरअसल, हाल ही में पीटीआई की एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलना महज एक औपचारिकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते दिख सकते हैं शमी!
शमी से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि एनसीए से फिटनेस सर्टिफिकेट जल्द ही मिल जाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई से सूत्र ने कहा, 'शमी की किट पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेजी जा चुकी है। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट का अभियान पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।' मालूम हो कि 34 वर्षीय शमी ने पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। उनकी टखने की सर्जरी हुई थी जिस कारण शमी लंबे ब्रेक पर थे।