फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy 2020-21 will be played between 38 Teams divided into six groups on 6 different venues

इन छह जगहों पर मचेगा टी-20 का धमाल, आपस में टकराएंगे कई दिग्गज, 38 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Thu, 17 Dec 2020 01:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 17 Dec 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy 2020-21  will be played between 38 Teams divided into six groups on 6 different venues
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

कोरोना और लॉकडाउन से उबरने के बाद अब बीसीसीआई नए घरेलू सत्र के आयोजन के लिए तैयार हो चुकी है। बोर्ड अगले साल जनवरी से देश में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के माध्यम से देश में क्रिकेट की वापसी करेगा। 10 से 31 जनवरी तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए बोर्ड ने छह स्थानों का चयन किया है। यहां 38 टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया जिनके बीच लीग स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन


टूर्नामेंट के लिए चुने गए सभी छह स्थान बंगलूरू, वडोदरा, कोलकाता, इंदौर, मुंबई और चेन्नई बायो सिक्योर बबल में होंगे। वहीं नॉकआउट के मुकाबले अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में आयोजित होंगे।
विज्ञापन


38 टीमों को पांच एलिट और एक प्लेट ग्रुप में बांटा गया जो तय स्थानों पर ही अपने मुकाबले खेलेंगे। बीसीसीआई के मुताबिक सभी टीमों को अपने निर्धारित स्थानों पर 2 जनवरी से पहले पहुंचना होगा। यहां खिलाड़ियों का तीन बार कोविड-19 की जांच की जाएगी। इसके बाद ही वे आठ जनवरी से अभ्यास शुरू कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प यह है कि इस बार के टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके युवराज सिंह और सुरेश रैना, सात साल के बैन से वापसी कर रहे तेज गेंदबाज श्रीसंत जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल होंगे। वहीं दिनेश कार्तिक और मुरली विजय जैसे खिलाड़ी भी अपनी-अपनी टीमों की तरफ से खेलेंगे।

टीमें और मैचों के स्थान

एलिट ग्रुप ए (बंगलूरू): जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, रेलवे, त्रिपुरा
एलिट ग्रुप बी (कोलकाता): ओडिशा, बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, असम, हैदराबाद
एलिट ग्रुप सी (वडोदरा): गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बड़ौदा, उत्तराखंड
एलीट ग्रुप डी (इंदौर): सर्विसेज, सौराष्ट्र, विदर्भ, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा
एलीट ग्रुप ई (मुंबई): हरियाणा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, केरल, पुदुचेरी
प्लेट ग्रुप (चेन्नई): चंडीगढ़, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed