{"_id":"5fdb10e2099b6e1ff5665e32","slug":"syed-mushtaq-ali-trophy-2020-21-will-be-played-between-38-teams-divided-into-six-groups-on-6-different-venues","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन छह जगहों पर मचेगा टी-20 का धमाल, आपस में टकराएंगे कई दिग्गज, 38 टीमों के बीच होगी भिड़ंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन छह जगहों पर मचेगा टी-20 का धमाल, आपस में टकराएंगे कई दिग्गज, 38 टीमों के बीच होगी भिड़ंत
Thu, 17 Dec 2020 01:33 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना और लॉकडाउन से उबरने के बाद अब बीसीसीआई नए घरेलू सत्र के आयोजन के लिए तैयार हो चुकी है। बोर्ड अगले साल जनवरी से देश में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के माध्यम से देश में क्रिकेट की वापसी करेगा। 10 से 31 जनवरी तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए बोर्ड ने छह स्थानों का चयन किया है। यहां 38 टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया जिनके बीच लीग स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के लिए चुने गए सभी छह स्थान बंगलूरू, वडोदरा, कोलकाता, इंदौर, मुंबई और चेन्नई बायो सिक्योर बबल में होंगे। वहीं नॉकआउट के मुकाबले अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
38 टीमों को पांच एलिट और एक प्लेट ग्रुप में बांटा गया जो तय स्थानों पर ही अपने मुकाबले खेलेंगे। बीसीसीआई के मुताबिक सभी टीमों को अपने निर्धारित स्थानों पर 2 जनवरी से पहले पहुंचना होगा। यहां खिलाड़ियों का तीन बार कोविड-19 की जांच की जाएगी। इसके बाद ही वे आठ जनवरी से अभ्यास शुरू कर पाएंगे।
विज्ञापन
दिलचस्प यह है कि इस बार के टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके युवराज सिंह और सुरेश रैना, सात साल के बैन से वापसी कर रहे तेज गेंदबाज श्रीसंत जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल होंगे। वहीं दिनेश कार्तिक और मुरली विजय जैसे खिलाड़ी भी अपनी-अपनी टीमों की तरफ से खेलेंगे।
टीमें और मैचों के स्थान
एलिट ग्रुप ए (बंगलूरू): जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, रेलवे, त्रिपुरा
एलिट ग्रुप बी (कोलकाता): ओडिशा, बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, असम, हैदराबाद
एलिट ग्रुप सी (वडोदरा): गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बड़ौदा, उत्तराखंड
एलीट ग्रुप डी (इंदौर): सर्विसेज, सौराष्ट्र, विदर्भ, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा
एलीट ग्रुप ई (मुंबई): हरियाणा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, केरल, पुदुचेरी
प्लेट ग्रुप (चेन्नई): चंडीगढ़, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
एलिट ग्रुप बी (कोलकाता): ओडिशा, बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, असम, हैदराबाद
एलिट ग्रुप सी (वडोदरा): गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बड़ौदा, उत्तराखंड
एलीट ग्रुप डी (इंदौर): सर्विसेज, सौराष्ट्र, विदर्भ, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा
एलीट ग्रुप ई (मुंबई): हरियाणा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, केरल, पुदुचेरी
प्लेट ग्रुप (चेन्नई): चंडीगढ़, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश