फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   syed mushtaq ali trophy 10th day match report round-up

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : दिल्ली की बड़ी जीत, 10वें दिन खेले गए सभी मैचों के रिजल्ट

Tue, 19 Jan 2021 10:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 19 Jan 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
syed mushtaq ali trophy 10th day match report round-up
-

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग चरण के अंतिम दिन कुल दस मैच खेले गए। दिल्ली ने मैच में बड़ी जीत हासिल की। आइए जानते हैं 10वें दिन खेले गए सभी मैचों के नतीजेः

विज्ञापन


ग्रुप डी

विदर्भ बनाम गोवा
इस मैच में गोवा ने 16 रनों से जीत दर्ज की। गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुएविदर्भ की टीम 8 विकेट पर 140 रन बना पाई।
विज्ञापन


सेना बनाम मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश ने करीबी मैच में सेना को 2 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश ने 6 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए सेना ने सात विकेट पर 167 रन बनाए। एमपी के लिए आवेश खान ने 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान बनाम सौराष्ट्र
राजस्थान ने सौराष्ट्र को 15 रन से हरा दिया।

ग्रुप ई

दिल्ली बनाम पुडुचेरी
दिल्ली ने पुडुचेरी को 110 रन के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए पुडुचेरी 82 रन पर सिमट गई।

हरियाणा बनाम केरल
हरियाणा ने केरल को 4 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने छह विकेट पर 198 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 26 गेंद पर नाबाद 41 और शिवम चौहान ने 59 रन बनाए। जवाब में केरल की टीम 6 विकेट पर 194 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

मुंबई बनाम आंध्रा
इस मैच में मुंबई ने आंध्रा को पांच विकेट से हरा दिया। 

प्लेट ग्रुप
बिहार बनाम मिजोरम
बिहार ने मिजोरम को 8 विकेट से हराया। मिजोरम ने 8 विकेट पर 83 रन बनाए। जवाब में बिहार ने 4 विकेट पर 84 रन बनाए।

चंडीगढ़ बनाम अरुणाचल प्रदेश
चंडीगढ़ ने अरुणाचल को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल ने 8 विकेट पर 56 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुएचंडीगढ़ ने 3 विकेट पर 62 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मेघालय बनाम सिक्किम
इस मैच में मेघालय ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। सिक्किम ने 5 विकेट पर 111 रन बनाए। जवाब में मेघालय ने 2 विकेट पर 112 रन बनाए।

नागालैंड बनाम मणिपुर
इस मैच में नागालैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। मणिपुर ने 8 विकेट पर 129 रन बनाए। जवाब में नागालैंड ने 2 विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed