फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: Haryana defeated Mizoram and Uttar Pradesh defeated Tripura, Rinku's half-century

Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: हरियाणा ने मिजोरम और उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को हराया, रिंकू का अर्धशतक

Mon, 23 Oct 2023 11:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 11:12 PM IST
सार

समीर रिजवी और रिंकू सिंह के नाबाद अर्धशतकों की मदद से उत्तर प्रदेश ने यहां सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में त्रिपुरा को 68 रन से हरा दिया। उत्तर प्रदेश की यह लगातार दूसरी जीत है।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: Haryana defeated Mizoram and Uttar Pradesh defeated Tripura, Rinku's half-century
युजवेन्द्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा ने सोमवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में मिजोरम को 95 रन से हरा दिया। हरियाणा ने रोहित शर्मा (50) के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में युजवेंद्र चहल (4/8) और सुमित कुमार (4/18) की शानदार गेंदबाजी की मदद से मिजोरम को 14.5 ओवर में 58 रन पर ढेर कर दिया। मिजोरम के लिए जेहू ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। मिजोरम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए, जबकि दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन


समीर और रिंकू का अर्धशतक, उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को 68 रन से हराया
समीर रिजवी और रिंकू सिंह के नाबाद अर्धशतकों की मदद से उत्तर प्रदेश ने यहां सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में त्रिपुरा को 68 रन से हरा दिया। उत्तर प्रदेश की यह लगातार दूसरी जीत है।
विज्ञापन


समीर (नाबाद 59 रन, 32 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) और रिंकू (नाबाद 50 रन, 24 गेंद, छह चौके, दो छक्के) की मदद से उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 189 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा की टीम 19.1 ओवर में 121 रन पर सिमटकर मैच हार गई। त्रिपुरा के लिए रजत ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के लिए मोहसिन खान (3/20) ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उनका अच्छा साथ यश दयाल (2/14) और भुवनेश्वर कुमार (2/21) ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed