फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali T20: Hardik Pandya brilliant performance with bat, Shardul Thakur worst bowling record

Syed Mushtaq Ali T20: हार्दिक का बल्ले से चमकदार प्रदर्शन जारी, शार्दुल के नाम हुआ सबसे खराब गेंदबाजी रिकॉर्ड

Fri, 29 Nov 2024 05:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Nov 2024 05:41 PM IST
सार

हार्दिक के लिए अभी तक सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट शानदार रहा है और उन्होंने बड़ौदा की सभी चार जीत में योगदान दिया है। उन्होंने इन मैच में नाबाद 74 रन, नाबाद 41 रन, 69 रन और 47 रन बनाए। उन्होंने साथ ही दो विकेट भी झटके हैं।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali T20: Hardik Pandya brilliant performance with bat, Shardul Thakur worst bowling record
हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर - फोटो : PTI

विस्तार

हार्दिक पांड्या ने बाएं हाथ के स्पिनर परवेज सुल्तान के एक ओवर में 28 रन और पांच छक्के जड़कर अपनी शानदार बल्लेबाजी फॉर्म जारी रखी जिससे बड़ौदा ने शुक्रवार को इंदौर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में त्रिपुरा को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। महज 110 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा ने हार्दिक के 23 गेंद में 47 रन की मदद से सिर्फ 11.2 ओवर में इसे हासिल कर लिया। इससे पहले उनके बड़े भाई कृणाल पांड्या ने नयी गेंद से 22 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन

मैदान में बैठे दर्शकों का हार्दिक ने पूरा मनोरंजन किया। उन्होंने सुल्तान पर लांग ऑफ और एक्सट्रा कवर पर तीन, जबकि काउ कॉर्न पर दो छक्के जड़े। हार्दिक के लिए अभी तक सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट शानदार रहा है और उन्होंने बड़ौदा की सभी चार जीत में योगदान दिया है। उन्होंने इन मैच में नाबाद 74 रन, नाबाद 41 रन, 69 रन और 47 रन बनाए। उन्होंने साथ ही दो विकेट भी झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हैदराबाद में ग्रुप ई के मैच में केरल ने मुंबई को 43 रन से शिकस्त दी जिसमें शार्दुल ठाकुर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 के इतिहास में सबसे खराब गेंदबाजी रिकॉर्ड बनाया। इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी में अनदेखी किये जाने के बाद ठाकुर ने चार ओवर में 69 रन लुटाए। ठाकुर ने मैच के शुरू में संजू सैमसन (04) का विकेट झटका लेकिन फिर उनकी गेंदों पर छह छक्के और पांच चौके लगे।
विज्ञापन

सलमान निजार ने 49 गेंद में आठ छक्कों की मदद से नाबाद 99 रन बनाये जिससे अजिंक्य रहाणे की 35 गेंद में 68 रन की पारी भी फीकी पड़ गई। केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलमान और रोहन कुन्नुम्मल (48 गेंद में 87 रन, सात छक्के) के बीच तीसरे विकेट के लिए महज 13.2 ओवर में 140 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 234 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में मुंबई की टीम रहाणे की पारी के बावजूद नौ विकेट पर 191 रन ही बना सकी। पृथ्वी साव ने 13 गेंद में 23 रन बनाकर अच्छी शुरूआत की लेकिन श्रेयस अय्यर अच्छी शुरूआत के बावजूद 18 गेंद में केवल 32 रन ही बना सके। मुंबई में ग्रुप सी के मैच में दिल्ली ने मणिपुर पर चार विकेट से जीत दर्ज की जिसमें सलामी बल्लेबाज यश धुल ने 51 गेंद में 59 रन की संयमित पारी खेली।

दिल्ली ने नियमित विकेटकीपर अनुज रावत सहित अपने सभी 11 खिलाड़ियों का गेंदबाजी के लिए इस्तेमाल किया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर केवल 120 रन ही बना सकी जिसमें उसके विकेटकीपर बल्लेबाज अहमद शाह ने 32 रन बनाये। शाह के अलावा कप्तान रेक्स सिंह ने 23 रन बनाए। दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने अपने विकेटकीपर रावत से भी एक ओवर गेंदबाजी कराई। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष त्यागी और ऑफ स्पिनर दिग्वेश सिंह ने दो दो विकेट झटके। दिल्ली ने यह लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें धुल की पारी अहम रही जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed