फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali T20: deepak hooda leaves Baroda camp after spat with krunal pandya
IND Inning
250/6 (41 ov)
KL Rahul 56(48)*
Nitish Kumar Reddy 9 (16)
IND elected to bat

पांड्या पर संगीन आरोप, गाली गलौज के बाद हुड्डा ने प्रतिष्ठित T-20 ट्रॉफी से नाम लिया वापस

Sun, 10 Jan 2021 07:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बड़ौदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बड़ौदा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 10 Jan 2021 07:18 AM IST
विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali T20: deepak hooda leaves Baroda camp after spat with krunal pandya
दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या - फोटो : social media

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू होने के ठीक एक दिन पहले बड़ौदा क्रिकेट टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या पर साथी खिलाड़ी व टीम के उप-कप्तान दीपक हुड्डा ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। इतनी ही नहीं दीपक ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम भी वापस ले लिया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ौदा टीम का वडोदरा के रिलायंस ग्राउंड में अभ्यास सत्र चल रहा था। इसी दौरान क्रुणाल और दीपक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस के दौरान पांड्या ने कथित तौर पर हुड्डा को अपशब्द कहा और धमकी भी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद हुड्डा ने बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के पास शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि आखिर किस बात को लेकर बहस हुई और यह गाली गलौज व धमकी (हुड्डा के मुताबिक) तक क्यों पहुंची?
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हुड्डा ने एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है, 'मैं बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से पिछले 11 साल से क्रिकेट खेल रहा हूं। वर्तमान में मुझे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चुना गया है। मैं सहमा हुआ, उदास और दबाव में हूं। पिछले कुछ दिनों से टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या टीम के साथियों के सामने मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।'

बता दें कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी की शुरुआत 10 जनवरी से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed