{"_id":"5a8ae1b04f1c1bd04b8b6842","slug":"syed-kirmani-says-stop-criticise-dhoni-he-is-ideal-of-wicketkeeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के आलोचकों को किरमानी ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ऐसा करना गलत है ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के आलोचकों को किरमानी ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ऐसा करना गलत है
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Feb 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी
- फोटो : bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी ने महेंद्र सिंह धोनी के आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा है कि उनकी आलोचना करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कीपिंग तकनीक सहित कई पहलुओं को लेकर महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करना ठीक नहीं है क्योंकि उन्होंने नतीजे दिए हैं जो अधिक महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा, 'यह सब नतीजों का खेल है। जो विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के लिए धोनी की आलोचना कर रहे हैं उन्हें पता नहीं है कि उसने हर जगह नतीजे दिए हैं।' किरमानी ने कहा, 'आजकल हर जगह नतीजे देखे जाते हैं, तकनीक नहीं।'
किरमानी ने धोनी के अलावा टीम इंडिया की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोहली की अगुवाई वाली टीम ने अपना असली दम वन-डे सीरीज में दिखाया। टीम ने टेस्ट सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद द. अफ्रीका दौरे पर जोरदार वापसी करते हुए वन-डे सीरीज 5-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
उन्होंने न सिर्फ धोनी की विकेटकीपिंग की तारीफ की बल्कि उनकी कप्तानी की भी तारीफ की और कहा कि धोनी ने टीम को तीनों फॉर्मेट में टॉप पर ले गया था। उसमें टीम की अगुवाई करने की गजब की क्षमता रही। टीम ने उनकी कप्तानी में हर जगह नतीजे दिए।