फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sydney Test Former cricketer including virender sehwag vvs laxman raged over Sydney racial incident, said unfortunate

सिडनी की नस्लीय घटना पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, भज्जी बोले- तब मेरे धर्म को दी गई थी गालियां

Sun, 10 Jan 2021 01:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Jan 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
Sydney Test Former cricketer including virender sehwag vvs laxman raged over Sydney racial incident, said unfortunate
नस्लीय दुर्व्यवहार पर भड़के हरभजन सिंह - फोटो : Amar Ujala

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज नस्लभेद के ताजा मामलों से दागदार हो गई है। सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में दर्शकों द्वारा भारतीय खिलाड़ियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार ने सभी को निराश किया है, यही कारण है कि अब इसकी हर तरफ आलोचना हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल सिडनी क्रिकेट मैदान में चल रहे टेस्ट मैच के लगातार तीसरे और फिर चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के कुछ नशेड़ी दर्शकों ने फील्डिंग कर रहे भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अपशब्द कहे और उन पर नस्लीय टिप्पणी की। इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए सुरक्षाकर्मियों ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए छह दर्शकों की चिन्हित कर तुरंत मैदान से बाहर कर दिया। उधर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूरे प्रकरण पर माफी मांगी और इस पर एक्शन लेने की बात कही। वहीं कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए उसकी कड़ी आलोचना की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Sydney Test Former cricketer including virender sehwag vvs laxman raged over Sydney racial incident, said unfortunate
symonds and bhajji

ऑस्ट्रेलिया में खुद नस्लभेद का शिकार हो चुके पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने खुद ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए मैदान पर कई बातें सुनी हैं। उन्होंने मेरे रंग और धर्म समेत कई चीजों पर टिप्पणी की। यह पहली बार नहीं है जब भीड़ ने इस तरह की बकवास की है। आप कैसे उन्हें रोकेंगे??
 



टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'तुम करो तो व्यंग (sarcasm) और कोई करे तो रेसिज्म। एससीजी में जो ऑस्ट्रेलियाई भीड़ कर रही है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
 



भारतीय टीम के एक और पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, 'एससीजी में जो हो रहा है वह देखना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बेहूदगी के लिए कोई जगह यहीं है। कभी समझ नहीं पाया कि खेल के मैदान में खिलाड़ियों को अपशब्द कहने की क्या जरुरत है। अगर आप यहां खेल देखने नहीं आए हैं और सम्मान नहीं दे सकते हैं तो कृपया यहां आकर माहौल ना खराब करें।  


वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच टॉम मूडी ने भी दर्शकों के बर्ताव की आलोचना की है. उन्होंने लिखा, 'अस्वीकार्य व्यवहार, नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है, मुझे उम्मीद है कि इससे कड़ाई से निपटा जाएगा।'


यह एक नियमित मामला बनता जा रहा है- अजहरुद्दीन
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ऑस्ट्रेलिया में खेल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणियों को नियमित घटना करार दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से इसे हमेशा के लिए खत्म करने के उपाय ढूंढने का आग्रह किया। इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'जब भी हम ऑस्ट्रेलिया में खेलते हैं, ऐसी कुछ चीजें होती हैं। यह एक नियमित मामला बनता जा रहा है। इन सब बातों को किसी को भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'आईसीसी को इस मामले का जल्द से हमेशा के लिए हल निकालना चाहिए।'

स्थायी समाधान और सख्त कार्रवाई की दरकार- गौतम गंभीर
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। नस्लीय दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए और किसी के खिलाफ नस्लीय दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। सख्त कानून और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'स्टेडियम से सिर्फ भीड़ को बाहर कर देना ही नहीं समाधान है। ऐसा बहुत पहले होता था और यह भविष्य में तब तक हो सकता है, जब तक आपके पास कोई स्थायी समाधान और सख्त कार्रवाई न हो। सख्त कानून की आवश्यकता है और उसके लिए सजा होनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed