{"_id":"910109de-2112-11e2-9bfd-d4ae52bc57c2","slug":"sydney-sixers-won-the-toss-and-elected-to-field-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडनी सिक्सर्स ने जीता चैंपियंस लीग टी20 का खिताब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिडनी सिक्सर्स ने जीता चैंपियंस लीग टी20 का खिताब
जोहानिसबर्ग/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Oct 2012 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडनी सिक्सर्स ने फाइनल मुकाबले में हाईवेल्ड लायंस को 45 गेंद शेष रहते 10 विकेट से रौंद चैंपियंस लीग टी-20 चैंपियनशिप जीत ली। नाथन मैककुलम और जोश हेजलवुड के तीन-तीन विकेट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सिडनी ने लायंस को 121 रन के मामूली स्कोर पर समेट दिया। मैन ऑफ द मैच माइकल लंब को चुना गया जबकि मिशेल स्टॉर्क मैन ऑफ द सीरीज रहे।
विज्ञापन
जवाब में सिडनी ने बिना विकेट खोए 124 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। ओपनर माइकल लंब ने 42 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उनके 8 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। ब्रैड हैडिन ने 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए।
विज्ञापन
इससे पहले टॉस जीतकर सिडनी सिक्सर्स ने फील्डिंग करने का फैसला किया। चैंपियंस लीग की सबसे मजबूत टीम सिक्सर्स के आगे लायंस शुरुआत से ही काफी कमजोर साबित हुई और टीम ने महज छह ओवर तक आते-आते अपने पांच विकेट गंवा दिए। लायंस की ओर से ओपनिंग करने उतरे एल्विरो पीटरसन महज एक रन बनाकर चलते बने जबकि गुलाम बोदी छह रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
लायंस अपने ओपनिंग विकेट गंवाने के बाद एक के बाद एक अपने विकेट गंवाती चली गई और महज 3.3 ओवर में उसने नौ रन के स्कोर पर अपने चार विकेट खो दिए। इसके बाद टीम की स्थिति को संभालते हुए जीन सीम्स ने 51 रनों की उपयोगी पारी खेलकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। सीम्स ने 46 गेंदों की अपनी पारी में आठ शानदार चौके भी लगाए। हालांकि अर्धशतक लगाने के बाद उन्हें हेजलवुड ने आउट कर दिया। सीम्स के अलावा सोहेल तनवीर ने 11, थामी सोलिकिले ने 20 और ड्वेन प्रिटोरियस ने 21 रनों की पारी खेली।