{"_id":"5d69a3f98ebc3e0181670f3d","slug":"sushma-verma-to-lead-board-presidens-xi-against-south-africa-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच के लिए बोर्ड इलेवन की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुषमा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच के लिए बोर्ड इलेवन की कमान
Sat, 31 Aug 2019 04:02 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 31 Aug 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
पूनम यादव और सुषमा वर्मा
- फोटो : ESPN
विकेटकीपर बल्लेबाज सुषमा वर्मा बोर्ड प्रेजिडेंट इलेवन महिला टीम का मेहमान दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ शुरू के दो वार्म अप मैचो में नेतृत्व करेंगी। देविका वैद्य को टीम की उपकप्तान नियुक्त किया गया है। ये वॉर्म अप मैच 20 और 22 सितंबर को सूरत में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टी-20 और वन डे मैचों की क्रिकेट सीरीज के लिए महिला टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम भारत की महिला टीम के खिलाफ सूरत में पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत की महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के वड़ोदरा में तीन वन डे मैचों की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
शुरू के दो वॉर्म मेचों के लिए बोर्ड प्रेजिडेंट इलेवन महिला टीम इस प्रकार है : सुषमा वर्मा(कप्तान), देविका वैद्य (कप्तान), वनिता वीआर, शैफाली वर्मा, प्रिया पूनिया, जसिया अख्तर,एमडी तिरुषकामिनी, माधुरी मेहता, तरुन्नम पठान, सुश्री दिव्यदर्शिनी, तनुजा कंवर, भारती फुलमली,मानसी जोशी, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्रकार।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के भारत दौरे का कार्यक्रम
20 सितंबर:पहला वार्म अप मैच(सूरत), 22 सितंबर: दूसरा वार्म अप मैच (सूरत), 24 सितंबर: पहला टी 20 मैच(सूरत), 26 सितंबर: दूसरा टी 20 (सूरत), 29 सितंबर : तीसरा टी-20 (सूरत), 1 अक्टूबर: चौथा टी-20 (सूरत), 4 अक्टूबर: पांचवां टी-20(सूरत)। 9 अक्टूबर : पहला वन डे (वड़ोदरा), 11 अक्टूबर : दूसरा वन डे (वड़ोदरा), 14 अक्टूबर : तीसरा व अंतिम वन डे (वड़ोदरा)।