IND vs WI: जर्सी सैमसन की चेहरा सूर्यकुमार का, भारत-वेस्टइंडीज के मैच में हैरान हुए फैंस; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में सूर्यकुमार यादव फील्डिंग के दौरान संजू सैमसन की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे। शुरुआत में उन्हें देखकर सभी हैरान रहे गए, क्योंकि संजू का नाम प्लेइंग 11 में नहीं था। बाद में समझ आया कि सूर्यकुमार यादव इस मैच में संजू की जर्सी पहनकर खेल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Suryakumar Yadav wearing Sanju Samson Jersey
What A Nice Gesture! #INDvsWI #WIvIND pic.twitter.com/7FAsAFtbHS— Ankit Kunwar (@TheAnkitKunwar) July 27, 2023विज्ञापन
पिछले साल भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में कई भारतीय खिलाड़ियों का सामान होटल नहीं पहुंचा था। ऐसे में सभी खिलाड़ी एक-दूसरे की जर्सी पहनकर खेले थे। इस मैच में तीन खिलाड़ी अर्शदीप सिंह की जर्सी पहनकर खेल रहे थे। अर्शदीप के अलावा सूर्यकुमार यादव और आवेश खान ने भी अर्शदीप सिंह की जर्सी पहनी थी। हालांकि, इस मैच में सूर्यकुमार किस वजह से सैमसन की जर्सी पहनकर खेल रहे हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
संजू के फैंस कर रहे तारीफ
संजू सैमसन के कई फैंस का मानना है कि संजू को इस मैच में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। इस वजह से सूर्यकुमार उनके सम्मान में उनकी जर्सी पहनकर फील्डिंग कर रहे हैं। सूर्यकुमार के इस फैसले के लिए संजू सैमसन के कई फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ भी की है। संजू और सूर्यकुमार घरेलू क्रिकेट में और आईपीएल में अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हैं, लेकिन दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। इस मैच में ईशान किशन बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया का हिस्सा हैं, जबकि संजू को टीम में जगह के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।