{"_id":"69207e990dc5f2c3c3039704","slug":"suryakumar-yadav-to-play-for-mumbai-in-syed-mushtaq-ali-trophy-under-shardul-thakur-captaincy-2025-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suryakumar Yadav: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार मुंबई टीम में शामिल, इस ऑलराउंडर को मिली कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suryakumar Yadav: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार मुंबई टीम में शामिल, इस ऑलराउंडर को मिली कमान
Fri, 21 Nov 2025 08:30 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:30 PM IST
सार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को 26 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। इस 17 सदस्यीय टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : @surya_14kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को 26 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। इस 17 सदस्यीय टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर को सौंपी गई है, जिसमें शिवम दुबे, सरफराज खान, अजिंक्य रहाणे और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले सूर्यकुमार की नजरें लय हासिल करने पर
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले खेलते नजर आएंगे। नौ दिसंबर से शुरू हो रही घरेलू सीरीज में कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में भारतीय कप्तान की नजरें घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से लय हासिल करने पर होंगी। इस साल 15 टी20 पारियों में 35 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 184 रन बनाए हैं जबकि आईपीएल 2025 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 717 रन बनाए थे।

खिताब का बचाव करने उतरेगी मुंबई
सूर्यकुमार की तरह शिवम दुबे भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले लय हासिल करना चाहेंगे। 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्हें सिर्फ छह मैचों में बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें शिवम ने 76 रन बनाए। आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की खिताब डिफेंड करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। टीम ने 2024-25 के सत्र में मध्य प्रदेश को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के लिए मुंबई की टीम
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, शिवम दुबे, साईराज पाटिल, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, अथर्व अंकोलेकर, तनुश कोटियान, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, इरफान उमैर और हार्दिक तमोर (विकेटकीपर)