फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्यकुमार का तूफानी शतक, विराट का आठ साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, मुंबई ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Thu, 25 Feb 2021 03:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Feb 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
Suryakumar yadav smashes second-fastest List-A century by an Indian player, mumbai registered highest score in Vijay Hazare history
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी-20 टीम में चुने जाने के बाद सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। मुंबई की तरफ से विजय हजारे एकदिवसीय ट्रॉफी खेल रहे सूर्यकुमार अब और आक्रामक हो गए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने गुरुवार को पुडुचेरी के खिलाफ अपना तूफानी शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगाए।

Suryakumar yadav smashes second-fastest List-A century by an Indian player, mumbai registered highest score in Vijay Hazare history
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर

मुंबई के इस बल्लेबाज ने आउट होने से पहले 58 गेंदों में 133 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और चार छक्के जड़े। सूर्यकुमार ने सिर्फ 50 गेंदों में ही अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

Suryakumar yadav smashes second-fastest List-A century by an Indian player, mumbai registered highest score in Vijay Hazare history
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

सूर्यकुमार अब लिस्ट ए (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। विराट ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाया था। इस मामले में यूसुफ पठान अभी भी शीर्ष पर काबिज हैं। पठान ने 2010 में महाराष्ट्र के खिलाफ महज 40 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Suryakumar yadav smashes second-fastest List-A century by an Indian player, mumbai registered highest score in Vijay Hazare history
सूर्यकुमार यादव, कप्तान (मुंबई) - फोटो : social media

30 वर्षीय सूर्यकुमार के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का यह सीजन अब तक शानदार रहा है। उन्होंने तीन मैचों में एक अर्धशतक और एक शतक लगाया है। यादव ने अपने पहले मैच में 33 गेंदों में 50 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे मुकाबले में 27 गेंदों में 29 रन बनाए और अब 133 रनों की पारी खेली। 

विज्ञापन
Suryakumar yadav smashes second-fastest List-A century by an Indian player, mumbai registered highest score in Vijay Hazare history
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर

बता दें कि सूर्यकुमार का हाल ही में टीम इंडिया में चयन हुआ है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed