फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav shortlisted ICC T20 Player of the Year Awards with Sikandar Raza Sam Curran Mohammad Rizwan

ICC Awards: सूर्यकुमार टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट, रिजवान से मुकाबला, वनडे में कोई भारतीय नहीं

Thu, 29 Dec 2022 04:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 29 Dec 2022 04:02 PM IST
सार

वनडे में आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में किसी भारतीय का नाम नहीं है। दोनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का एक-एक खिलाड़ी मौजूद है। 

विज्ञापन
Suryakumar Yadav shortlisted ICC T20 Player of the Year Awards with Sikandar Raza Sam Curran Mohammad Rizwan
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2022 के सलाना अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं। टी20 में विस्फोटक बल्लेबाज भारत के सूर्यकुमार यादव को चुना गया है। उनके अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों को भी शॉर्टलिस्ट किया गया। वनडे में एक भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। दोनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का एक-एक खिलाड़ी मौजूद है।
विज्ञापन


सूर्यकुमार यादव के अलावा जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, इंग्लैंड के सैम करन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं, वनडे में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के साथ ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और वेस्टइंडीज के शाई होप का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया। सिकंदर रजा दोनों फॉर्मेट में अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

Suryakumar Yadav shortlisted ICC T20 Player of the Year Awards with Sikandar Raza Sam Curran Mohammad Rizwan
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव का टी20 में कैसा रहा प्रदर्शन?
सूर्यकुमार ने 2022 में 31 टी20 मैचों में 1164 रन बनाए। उनके लिए यह साल शानदार रहा। वह एक साल में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। वह इस साल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 187.43 का रहा। सूर्यकुमार ने इस साल सबसे ज्यादा 68 छक्के भी लगाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए थे।

ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान सूर्यकुमार यादव ने छह पारियों में तीन अर्धशतक लगाए थे। इस दौरान उन्होंने 59.75 की औसत और 189.68 की स्ट्राइक रेट 239 रन बनाए थे। इस साल सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली और आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर भी पहुंचे।

टी20 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए खिलाड़ियों का 2022 में प्रदर्शन
खिलाड़ी मैच रन विकेट
सूर्यकुमार यादव 31 1164 -
सिकंदर रजा 24 735 25
सैम करन 19 67 25
मोहम्मद रिजवान 25 996 -


वनडे के लिए शॉर्टलिस्ट हुए खिलाड़ियों का 2022 में प्रदर्शन
खिलाड़ी मैच रन विकेट
बाबर आजम 9 679 -
एडम जम्पा 12 30 30
सिकंदर रजा 15 645 8
शाई होप 21 709 -
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed