फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav played match winning knock for mumbai indians, Ravi Shastri praises, Virat Kohli sledges

टीम इंडिया में नहीं हुआ चयन, सूर्यकुमार ने खेली विस्फोटक पारी, विराट हुए बेचैन तो शास्त्री ने किया नमस्कार

Thu, 29 Oct 2020 10:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 29 Oct 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Suryakumar Yadav played match winning knock for mumbai indians, Ravi Shastri praises, Virat Kohli sledges
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI

मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव एक के बाद एक शानदार और मैच जिताऊ पारियां खेल रहे हैं। वे लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत अब मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को भी आईपीएल के 48वें मैच में मुंबई को अकेले दम पर मैच जिताया। अबू धाबी में बैंगलोर के खिलाफ मैच में 164 रनों का पीछा करते हुए सूर्यकुमार ने टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने मात्र 43 गेंदों में नाबाद रहते हुए 79 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए। सूर्यकुमार का ये इस सीजन का तीसरा अर्धशतक था।

विज्ञापन

चयनकर्ताओं को इशारों में जवाब

Suryakumar Yadav played match winning knock for mumbai indians, Ravi Shastri praises, Virat Kohli sledges
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
हालांकि आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार की ये पारी कुछ अलग थी, जिसका इशारा उन्होंने मैच खत्म करे के बाद किया। दरअसल घरेलू मैचों से लेकर आईपीएल में लगातार बढ़िया प्रदर्शन करने के बावजूद 30 वर्षीय सूर्यकुमार को राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिल पाई है। इसे लेकर सूर्यकुमार ने तो कोई भी टिप्पणी नहीं की लेकिन हरभजन समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस पर चयनकर्ताओं के रवैये पर सवाल किया है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच शास्त्री ने किया नमस्कार

Suryakumar Yadav played match winning knock for mumbai indians, Ravi Shastri praises, Virat Kohli sledges
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर @mipaltan
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर सूर्यकुमार ने जुबान से तो कुछ नहीं कहा लेकिन बल्ले से जमकर जवाब दिया। उनका ये जवाब इतना तीखा था कि टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भी बेचैन हो गए और उनसे उलझने की कोशिश करते दिखे। विराट ने इशारों में उनके साथ स्लेजिंग करने की कोशिश की, लेकिन सूर्यकुमार के धैर्य और एकाग्रता को भंग नहीं कर पाए। हालांकि सूर्यकुमार ने मुंबई को मैच जिताने के बाद हेलमेट निकालकर डगआउट की तरफ देखते हुए इशारों में कहा, 'मैं हूं ना'। उनके इस इशारे से ऐसा लगा कि उन्होंने चयनकर्ताओं समेत कई लोगों को अपनी खामोशी से जवाब दिया।
 

सूर्यकुमार की इस शानदार आतिशी पारी ने जहां विराट को बेचैन किया वहीं टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री को नमस्कार करने पर मजबूर कर दिया। मैच के बाद शास्त्री ने ट्वीट कर लिखा, 'सूर्य नमस्कार, मजबूत रहो और धैर्य रखो'। 
 
 
विज्ञापन

हरभजन ने चयनकर्ताओं पर कसा तंज

Suryakumar Yadav played match winning knock for mumbai indians, Ravi Shastri praises, Virat Kohli sledges
सुर्यकुमार
वहीं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सूर्यकुमार की तारीफ़ करते हुए चयनकर्ताओं पर तंज कसा। भज्जी ने लिखा, 'फिर से शानदार पारी सूर्यकुमार, उम्मीद है चयनकर्ता उसे खेलता देख रहे होंगे।'
 

इनके अलावा मुंबई के अस्थाई कप्तान कीरोन पोलार्ड ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा, ‘हालात जो भी हो, उसने बार बार अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम में नहीं चुने जाने से वह काफी दुखी होगा लेकिन मुझे लगता है कि वह चयन के काफी करीब है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं चीजों को बाहर से ही देख रहा हूं। उसने हमारी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और वह लगातार अपने बल्ले से ही जवाब दे सकता है। उम्मीद है कि वह हमारी खिताबी जीत का सूत्रधार बनेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed