फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav First Practice Session In Australia Ahead Of T20 World Cup bcci shares video on twitter

T20 World Cup: सूर्यकुमार के पेट में क्यों उड़ रही थीं तितलियां? भारतीय बल्लेबाज ने वीडियो में किया खुलासा

Sun, 09 Oct 2022 01:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: रोहित राज Updated Sun, 09 Oct 2022 01:20 PM IST
सार

सूर्यकुमार ने वीडियो में कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर उतरने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार वर्ल्ड कप में उतरेंगे। वहीं, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे। उनमें सूर्यकुमार यादव भी हैं।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav First Practice Session In Australia Ahead Of T20 World Cup bcci shares video on twitter
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। टीम इंडिया पर्थ में अभ्यास कर रही है। टूर्नामेंट से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम सोमवार (10 अक्तूबर) को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्याय मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया। इसमें सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के अपने अनुभवों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दौरान ऑस्ट्रेलिया में गर्मियों की शुरुआत होगी। फिलहाल खिलाड़ी वहां कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। टीम इंडिया इन परिस्थितियों में ढलने का प्रयास कर रही है। सूर्यकुमार ने वीडियो में कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर उतरने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार वर्ल्ड कप में उतरेंगे। वहीं, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे। उनमें सूर्यकुमार यादव भी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MS Dhoni: धोनी पर शाहीद अफरीदी का बड़ा बयान, कहा- उनकी कप्तानी में भारतीय टीम पाकिस्तान को कुछ नहीं समझती थी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यकुमार ने बताया कि वह किस तरह ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''हमारा नेट सेशन शानदार रहा। मैं यह देखना चाहता था कि विकेट पर किस तरह का पेस और बाउंस है। इस कारण मैंने धीमी शुरुआत की। हां, पेट में तितलियां उड़ रही थी.. मैं थोड़ा उत्सुक था। मगर एक ही समय पर आपको यह भी देखना पड़ेगा कि आप अपने आप को इन परिस्थितियों में कैसे ढालते हो। उत्सुक हूं, लेकिन अपना प्रोसेस और रूटीन भी फॉलो करना जरूरी है। प्रैक्टिस के दौरान मैं मैदान को देख रहा था। लोग कहते हैं कि यहां पर मैदान बड़े होते हैं। इसलिए योजना बनाने की जरूरत है।''

 

पर्थ में टीम के आने के बाद शुक्रवार को तापमान सात डिग्री सेल्सियस से कम रहा है। 13 अक्तूबर तक आठ डिग्री तक कम रहने की उम्मीद है। टीम इंडिया दूसरा अभ्यास मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा अभ्यास मैच 13 अक्तूबर को खेलेगी। भारत रविवार (23 अक्तूबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा।

ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela Rishbah Pant: ऋषभ पंत के बाद उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं, कहा- प्यार को फॉलो किया

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed