फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahid Afridi comment on MS Dhoni said India had changed their approach towards Pakistan under his captaincy

MS Dhoni: धोनी पर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान, कहा- उनकी कप्तानी में भारतीय टीम पाकिस्तान को कुछ नहीं समझती थी

Sun, 09 Oct 2022 05:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Sun, 09 Oct 2022 05:41 PM IST
सार

भारत पिछले साल अक्तूबर तक पाकिस्तान से वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारा था। उसने वनडे वर्ल्ड कप में सात और टी20 में पांच बार हराया था। पिछले साल यह क्रम टूट गया। पाकिस्तान ने दुबई में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत को हराया था।

विज्ञापन
Shahid Afridi comment on MS Dhoni said India had changed their approach towards Pakistan under his captaincy
शाहीद अफरीदी और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से आमने-सामने होनी वाली है। इस बार दोनों का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में होगा। यह मैच 23 अक्तूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले दोनों देशों के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी राय देने लगे हैं। इसी बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आई है। उन्होंने कहा है कि धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम पाकिस्तान को कुछ नहीं समझती थी।
विज्ञापन

अफरीदी ने समा टीवी से बातचीत में कहा कि धोनी की कप्तानी के दौरान भारत ने पाकिस्तान के प्रति अपना दृष्टिकोण और रवैया बदल दिया था। भारत ने पाकिस्तान को दरकिनार करना शुरू कर दिया है और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रतिस्पर्धा शुरू कर दी। हालांकि, अफरीदी को लगता है कि पाकिस्तान ने हाल के दिनों में खेल के प्रति अपने रवैये को बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: शार्दुल को टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने का मलाल, कहा- मेरे अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी

अफरीदी ने क्या-क्या कहा?

अफरीदी ने कहा, ''अगर आप भारत की टीम को उठाके देखे तो पिछले कुछ समय में, खासकर धोनी के दौर में आप देखें तो उन्होंने अपने रवैये को बदला है। उन्होंने पाकिस्तान को...वो जो पाकिस्तान-भारत का मैच होता था, उसे खत्म कर दिया था। वे लगातार जीतते जा रहे थे। उन्होंने अपनी सोच बदली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबला करना शुरू कर दिया था।''

अफरीदी ने आगे कहा, ''उन्होंने (भारत) पाकिस्तान को साइड में रख दिया था। हालांकि, अब वो चीजें वापस आ रही हैं और निश्चित रूप से वापस आएगी। रवैया बहुत महत्वपूर्ण है। इससे यह तय होता है कि आप खुद को किस स्तर पर रखना चाहते हैं।''

ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela Rishbah Pant: ऋषभ पंत के बाद उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं, कहा- प्यार को फॉलो किया
विज्ञापन

पिछले साल वर्ल्ड कप में हारा था भारत
भारत पिछले साल अक्तूबर तक पाकिस्तान से वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारा था। उसने वनडे वर्ल्ड कप में सात और टी20 में पांच बार हराया था। पिछले साल यह क्रम टूट गया। पाकिस्तान ने दुबई में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत को हराया था। उसके बाद इस साल भारत ने एशिया कप में उसे दो में से एक मैच में हराया था। वहीं, एक मुकाबले में हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed