फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav Breaks Silence On Handshake Boycott, Dedicates Win To Armed Forces

IND vs PAK: 'दुबई पहुंचते ही फैसला कर लिया था, कुछ बातें खेल भावना से ऊपर', पहलगाम हमले का जिक्र कर बोले SKY

Mon, 15 Sep 2025 09:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Sep 2025 09:13 AM IST
सार

भारतीय कप्तान ने कहा, 'हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं और एकजुटता जताते हैं। जैसा कि मैंने कहा, यह जीत हम उन बहादुर जवानों को समर्पित करते हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लिया।'

विज्ञापन
Suryakumar Yadav Breaks Silence On Handshake Boycott, Dedicates Win To Armed Forces
सूर्यकुमार ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप 2025 के हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करने और भारतीय ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लेने पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी। रविवार को खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से न हाथ मिलाया और न ही बातचीत की।
विज्ञापन


कप्तान सूर्यकुमार ने सलमान अली आगा से टॉस के समय भी हाथ नहीं मिलाया था। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ी जैसे ही भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़, भारतीय ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया गया। यह सांकेतिक बहिष्कार अब चर्चा का विषय बन चुकी है और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पाकिस्तान को आईना दिखाया।
विज्ञापन

'खेल भावना से ऊपर होती हैं कुछ बातें'
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'जब हम यहां खेलने आए थे, तभी टीम के तौर पर हमने फैसला ले लिया था। हम यहां सिर्फ खेलने आए थे। हमने मैदान पर करारा जवाब दिया। हम बीसीसीआई और सरकार के साथ हैं। मुझे लगता है कि जिंदगी में कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं। मैंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भी यही बात कही। हम पहलगाम आतंकी हमले के सभी पीड़ितों के साथ खड़े हैं।'

भारतीय कप्तान ने कहा, 'हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं और एकजुटता जताते हैं। जैसा कि मैंने कहा, यह जीत हम उन बहादुर जवानों को समर्पित करते हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लिया। जैसे वे हमें प्रेरित करते हैं, हम भी उन्हें प्रेरित करने की कोशिश करेंगे जब भी हमें मौका मिलेगा।'

पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर का संदर्भ
यह मैच तब खेला गया जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था। अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। इसके बाद मई में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। इन हालातों के बीच मैच से पहले भारत में पाकिस्तान के खिलाफ खेलों के बहिष्कार की मांग तेज थी। 
विज्ञापन

पाकिस्तान कैंप में मची खलबली
दूसरी ओर पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'हम हाथ मिलाना चाहते थे, लेकिन निराश हैं कि विपक्षी टीम ने ऐसा नहीं किया। हम अपने खेल से भी निराश हैं। सलमान का पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में न आना उसी का नतीजा था।'

भारत का क्लीन मैसेज
भारत की इस जीत और हैंडशेक बॉयकॉट को क्रिकेट फैंस भारत का साफ संदेश मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह चर्चा का बड़ा मुद्दा बन चुका है कि टीम इंडिया ने सिर्फ जीत ही नहीं हासिल की, बल्कि मैदान पर और बाहर दोनों जगह पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed