{"_id":"6630d7ee14b00c3b180231e6","slug":"surya-and-rohit-won-the-heart-of-a-disabled-fan-brought-a-smile-on-his-face-see-video-lsg-vs-mi-ipl-2024-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"LSG vs MI: सूर्या और रोहित के इस कारनामे ने जीता दिव्यांग फैन का दिल, मासूम के चेहरे पर आई मुस्कान, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs MI: सूर्या और रोहित के इस कारनामे ने जीता दिव्यांग फैन का दिल, मासूम के चेहरे पर आई मुस्कान, देखें
Tue, 30 Apr 2024 05:07 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:07 PM IST
सार
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस इस सीजन का अपना 10वां मैच खेलने के लिए उतरेगी। लखनऊ के खिलाफ एमआई हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। फिलहाल हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, लखनऊ 10 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है।
विज्ञापन
रोहित-सूर्या
- फोटो : IPL
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा को दिव्यांग फैन की खास फरमाइश पूरी करते देखा जा रहा है। दोनों क्रिकेटर्स के साथ सेल्फी लेने के बाद उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस इस सीजन का अपना 10वां मैच खेलने के लिए उतरेगी। लखनऊ के खिलाफ एमआई हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। फिलहाल हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, लखनऊ 10 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है।
विज्ञापन
रोहित-सू्र्या की वजह से आई दिव्यांग के चेहरे पर मुस्कान
इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने एक स्पेशल वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें एक दिव्यांग फैन को सूर्यकुमार यादव के साथ सेल्फी लेते देखा जा सकता है। बाद में वह सूर्या से एक खास अपील करता है। वह कहता है दादा मुझे रोहित शर्मा से मिलना है। इसपर सूर्या जवाब देते हैं अभी मिलवाते हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि हिटमैन इस फैन से न सिर्फ मिलते हैं बल्कि उसके साथ सेल्फी भी लेते हैं और ऑटोग्राफ भी देते हैं। स्टार क्रिकेटर से मिलने के बाद दिव्यांग के चेहरे पर मु्स्कान आ जाती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
दोनों बल्लेबाजों का इस सीजन में प्रदर्शन
बात करें इस सीजन में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की तो उन्होंने नौ मुकाबलों में 160.30 के स्ट्राइक रेट से 311 रन बना लिए हैं। वहीं, अब तक उनका उच्चतम स्कोर 105* रनों का रहा है। वह मुंबई के लिए इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा सू्र्यकुमार यादव ने छह मैचों में 171.13 के स्ट्राइक रेट से 166 रन बना लिए हैं।

Wholesome content alert 🥹#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @surya_14kumar | @ImRo45 pic.twitter.com/iqg5Us4kT7
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 30, 2024