विराट कोहली ने सरे क्रिकेट क्लब से किया करार, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप के लिए सरे क्रिकेट क्लब से करार कर लिया है। सरे ने पुष्टि की है कि जून महीने के लिए क्लब ने भारतीय कप्तान के साथ करार किया है। इससे यह भी साफ हो गया है कि अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से शुरू होने वाले ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट मैच में कोहली नहीं खेलेंगे।
कोहली का इंग्लैंड में रिकॉर्ड बहुत खराब है और आगामी दौरे के लिए वह इसमें सुधार करना चाहते हैं। काउंटी क्रिकेट में खेलने से उन्हें इंग्लैंड की परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी। हालांकि, कोहली ने काउंटी क्रिकेट में खेलने पर उत्साह प्रकट करते हुए एलेक स्टीवर्ट, सरे के निदेशक को मौका देने के लिए धन्यवाद दिया।
विराट कोहली काउंटी चैंपियनशिप में अपने समय के दौरान तीन चार दिवसीय मैच खेलेंगे। वह हैम्पशायर, समरसेट और यॉर्कशायर के खिलाफ मैच खेलेंगे। टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा। टीम इंडिया पहले तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी, फिर वन-डे और इसके बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
काउंटी क्रिकेट में खेलने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने कोहली
यह भी संभावना है कि सीमित ओवर प्रारूप की तैयारी करने के लिहाज से कोहली सरे के साथ वन-डे कप में भी हिस्सा लें जहां वह केंट, मिडिलसेक्स और ग्लामोर्गन के खिलाफ मैच खेलेंगे।
बहरहाल, विराट कोहली ने सरे के साथ जुड़ने पर उत्सुकता जताते हुए कहा, 'यह मेरा काफी पहले से लक्ष्य रहा है कि मैं काउंटी क्रिकेट खेलूं और मैं एलेक स्टीवर्ट और सरे को शुक्रिया कहना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे 2018 सीजन के लिए यह मौका दिया। मैं किया ओवल मैदान पर जाने के लिए बेताब हूं।'
#WelcomeKohlihttps://t.co/wP6yVlo240 pic.twitter.com/bNVbVhf5r9
— Surrey Cricket (@surreycricket) May 3, 2018
इसके साथ ही विराट कोहली मौजूदा टेस्ट खिलाड़ियों में काउंटी क्रिकेट खेलने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा यॉर्कशर के लिए, इशांत शर्मा ससेक्स के लिए और वरुण एरोन ने लिसेस्टरशर के साथ करार किया है।
सरे क्रिकेट क्लब के निदेशक और पूर्व दिग्गज इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट ने कहा, 'हम विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े नाम को जून के लिए अपने साथ जोड़कर बेहद उत्साहित हैं। विराट के साथ खेलना और अभ्यास करना हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा जो उनसे काफी कुछ सीख सकेंगे।'