फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina's performance was not upto the mark for consideration of selection in team says MSK prasad

प्रसाद ने कहा- रैना ने नहीं दिखाई वापसी लायक फॉर्म, मोहिंदर अमरनाथ से सीख लेकर करें वापसी

Wed, 06 May 2020 07:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 May 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
Suresh Raina's performance was not upto the mark for consideration of selection in team says MSK prasad
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम से बाहर सुरेश रैना को भले ही लगता हो कि राष्ट्रीय चयन समिति ने उनके साथ नाइंसाफी की लेकिन समिति के पूर्व प्रमुख एमएसके प्रसाद ने साफ तौर पर कहा कि 2018-19 के घरेलू सीजन में उनकी फॉर्म वापसी लायक नहीं थी। भारत के लिए 226 वनडे और 78 टी20 के अलावा 18 टेस्ट खेल चुके 33 वर्ष के रैना ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने कहा कि टीम से बाहर होने वाले सीनियर खिलाड़ियों को मोहिंदर अमरनाथ का उदाहरण देखना चाहिए जो 20 साल के करिअर में कई बाहर टीम से बाहर हुए और वापसी की।

विज्ञापन


पिछले साल नीदरलैंड में घुटने की सर्जरी कराने वाले रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलकर वापसी करना चाहते थे लेकिन अब लीग स्थगित हो गई है। प्रसाद ने कहा, ‘वीवीएस लक्ष्मण को 1999 में भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किया गया था जिसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 1400 रन बनाए।  रैना ने 2018-19 के घरेलू सत्र में पांच रणजी मैचों में 243 रन बनाए। वहीं आईपीएल 2019 में 17 मैचों में 383 रन ही बना सके। प्रसाद ने कहा, ‘घरेलू क्रिकेट में रैना की फॉर्म नहीं दिखी जबकि दूसरे युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करके दावा पुख्ता किया।’  
विज्ञापन


चयन समिति ने 4 साल में देखे 200 मैच
33 वर्षीय रैना ने यूट्यूब शो ‘स्पोटर्स टॉक’ में चयनकर्ताओं पर उन्हें बाहर करने के कारण नहीं बताने का आरोप लगाया जबकि प्रसाद ने कहा कि यह सही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह दुखद है कि उन्होंने ऐसा कहा कि चयनकर्ता रणजी मैच नहीं देखते हैं। प्रसाद ने कहा, ‘मैंने खुद लखनऊ और कानपुर में पिछले चार साल में उत्तर प्रदेश के चार रणजी मैच देखे। हमारी चयन समिति ने चार साल में 200 से ज्यादा रणजी मैच देखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed