फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina endorsed Shubhman Gill as the ideal candidate for India's next T20 Captain due to his performance

Team India: इस बल्लेबाज को भारत का टी20 कप्तान बनते देखना चाहते हैं रैना; आईपीएल रिटेंशन पर भी रखी राय

Tue, 17 Sep 2024 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Sep 2024 11:00 PM IST
सार

रैना ने टी20 कप्तान पद के लिए शुभमन गिल का नाम लिया है जो फिलहाल उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। रैना का मानना है कि गिल का प्रभावी प्रदर्शन और लीडरशीप कौशल उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाता है। 

विज्ञापन
Suresh Raina endorsed Shubhman Gill as the ideal candidate for India's next T20 Captain due to his performance
सुरेश रैना - फोटो : instagram

विस्तार

भारत ने रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद भले ही सूर्यकुमार यादव को खेल के सबसे छोटे प्रारूप की कमान सौंपी थी, लेकिन भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना की राय इससे अलग है। रैना ने टी20 कप्तान पद के लिए शुभमन गिल का नाम लिया है जो फिलहाल उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। रैना का मानना है कि गिल का प्रभावी प्रदर्शन और लीडरशीप कौशल उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाता है। 
विज्ञापन

रैना ने कहा, गिल सुपरस्टार हैं और उपकप्तान हैं। इसका मतलब है कि कोई उनके बारे में सोच रहा है। अगर वह आईपीएल में अच्छा करते हैं और टीम को ट्रॉफी दिलाते हैं तो भविष्य में कप्तान हो सकते हैं। गिल भारत के अलग सुपरस्टार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना इसके साथ ही ऋषभ पंत के दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापस लौटने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, पंत काफी अच्छे हैं और उन्होंने दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जड़ा है। वह विकेटकीपिंग का जिम्मा भी संभाल रहे हैं। जब आप टेस्ट क्रिकेट की बात करते हैं तो आपको सत्र के हिसाब से खेलना होता है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान में अच्छा प्रदर्शन किया और उनके पास अच्छे स्पिनर हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज उनके खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। 
विज्ञापन

रैना ने आईपीएल में रिटेंशन बढाने पर जोर दिया
आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले इस लीग के दिग्गज सुरेश रैना और अंबाती रायुडू का मानना है कि खिलाड़ियों को रिटेन करने से टीमों के कोर ग्रुप में अधिक बदलाव नहीं होने पर जीतने के मौके बढ़ेंगे। आईपीएल के नियमों के तहत टीमों को 2022 में पिछली मेगा नीलामी में हर टीम को चार खिलाड़ियों को बरकरार रखने का मौका दिया गया था। तीन साल का चक्र खत्म होने के बाद अब दूसरी मेगा नीलामी होनी है लेकिन खिलाड़ियों के रिटेंशन पर टीमों की राय अलग है। कुछ का मानना है कि आठ खिलाड़ियों को बरकरार रखने की अनुमति होनी चाहिए और कुछ का कहना है कि चार या पांच भी ठीक है। आईपीएल संचालन परिषद ने हालांकि, अभी इस पर फैसला नहीं लिया है। रैना ने कहा, मैं अंबाती रायुडू से 100 फीसदी सहमत हूं। मेगा नीलामी हर तीन साल में होती है। आईपीएल संचालन परिषद वही करेगी जो खेल के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed