एक वक्त टीम इंडिया की जान रहे सुरेश रैना लंबे समय से टीम से बाहर हैं। वापसी की कोशिशों में जुटा यह खब्बू बल्लेबाज बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में था। कारण था सोशल मीडिया, जहां उनकी सड़क दुर्घटना संबंधित फर्जी खबरें और रिपोर्ट्स चल रही थी।
अफवाहों से दुखी क्रिकेटर सुरेश रैना, सामने आकर बोले- मेरा परिवार बहुत परेशान है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर कई और फेक वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें कहा गया कि सुरेश रैना का हाल ही में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। अब इस अफवाह से परेशान होकर रैना ने सोमवार को खुद सामने आए। ट्वीट करके उन्होंने इस अफवाह को नजर अंदाज करने की बात कही।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा- पिछले कुछ दिनों से यूट्यूब पर मेरी कार एक्सिडेंट की फेक खबर फैलाई जा रही है। इस फर्जी खबर से मेरी फैमिली और दोस्त बुरी तरह पेरशान हैं। मेरा आप सभी से निवेदन है कि इस तरह की खबरों को नजरअंदाज करें। ईश्वर की कृपा से मैं बिल्कुल ठीक हूं। जिन चैनलों ने इस तरह अफवाह उड़ाई है, वह रिपोर्ट किए गए हैं और उम्मीद है कि जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Past few days there has been fake news of me being hurt in a car accident.The hoax has my family & friends deeply disturbed. Please ignore any such news; with god’s grace I'm doing absolutely fine.Those @youtube channels have been reported & hope strict actions will be taken soon
याद हो कि अंडर-19 क्रिकेट में अपनी पहचान बनाकर भारतीय क्रिकेट में छाने वाले सुरेश रैना 226 वन-डे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 36 अर्धशतक की मदद से 5615 रन बनाए।
टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 78 मैच खेले और 1605 रन बनाए हैं। वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके नाम 18 टेस्ट में एक शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं। टेस्ट करियर में उन्होंने 768 रन बनाए हैं।