{"_id":"5736e2a14f1c1bf506919e4c","slug":"suresh-raina-becomes-daddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया ने सुरेश रैना को बना दिया पापा, करना पड़ा ट्वीट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सोशल मीडिया ने सुरेश रैना को बना दिया पापा, करना पड़ा ट्वीट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 May 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
सुरेश रैना
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया ने सुरेश रैना के घर खुशी आने से पहले ही उन्हें पापा बना दिया था। मामला इतना बढ़ा कि रैना को ट्वीट कर सूरते-हाल बताना पड़ा।
विज्ञापन
नौ साल में पहली बार आईपीएल में कोई मैच मिस करने वाले बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान रैना सोमवार को ही हॉलैंड के लिए रवाना हो गए थे जहां उनकी पत्नी प्रियंका रहती हैं। और यही कारण है कि वो आज शाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के साथ होने वाले मुकाबले में नहीं उतर पाएंगे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, रैना आज शनिवार को पापा बन गए। वह एक बेटी के पापा बने हैं। बेटी का नाम श्रेयांशी रैना रखा गया बताया जा रहा है। लेकिन अभी ऐसा कुछ भी नहीं है। ट्वीट कर उन्होंने बताया कि इंतजार अभी जारी है।
विज्ञापन
Still waiting... 🙈🐾🐾🍼 #BabyOnTheWay #HardToWait pic.twitter.com/3tSV8MuMY8
— Suresh Raina (@ImRaina) 14 मई 2016
इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर पत्नी प्रियंका के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिसमें पापा बनने की इंतजारी को रोक नहीं पा रहे थे।
रैना के लिए पिछला एक साल काफी शानदार रहा है। पिछले साल ही मई में उनकी शादी हुई थी, फिर आईपीएल में गुजरात लायंस के कप्तान बन गए। और अब वह पापा बनने जा रहे हैं।
Waiting and waiting ❤️❤️🙈👀🤘🐾🐾🐾🍼🍼🍼@perfectbabies @HEALTHYBABy @omsairammandir pic.twitter.com/RvescYaGAa
— Suresh Raina (@ImRaina) May 13, 2016
रैना क े पिता बनने की खबर मीडिया में फैलते ही मशूहर कमंट्रेटर अयाज मेनन ने भी दोनों को बधाई दे दी थी।.@ImRaina & Priyanka blessed with baby girl. Congrats both. Gujarat will miss Suresh today but he's done the right thing. Priceless moment
— Cricketwallah (@cricketwallah) 14 मई 2016