फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस ड्राइवर बने भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले तीन क्रिकेटर, इनमें से दो खेल चुके हैं वर्ल्ड कप

Mon, 01 Mar 2021 12:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 01 Mar 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
suraj randiv, Chinthaka Jayasinghe and Waddington mwayenga former international cricketers now become bus drivers
चिन्तका जयसिंघे, वाडिंगटन वायेंगा और सूरज रंडीव - फोटो : screengrab from 9 News Australia youtube

श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने विश्व क्रिकेट को कई दिग्गज और स्टार क्रिकेटर दिए हैं। इन दोनों देशों से निकले कई क्रिकेट सितारों ने अपनी पहचान बनाई और शीर्ष क्रिकेटरों में शुमार हुए। लेकिन आज इन दोनों देशों की क्रिकेट में स्थिति बेहद निराशाजनक है। दोनों देश क्रिकेट में अपनी खोई हुई पहचान वापस पाने के लिए संघर्षरत हैं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं इन दोनों देशों के तीन ऐसे क्रिकेटरों की जो क्रिकेट छोड़कर अब बस ड्राइवर बन चुके हैं। दिलचस्प यह है कि तीनों ही क्रिकेटरों ने भारत के खिलाफ ही क्रिकेट डेब्यू किया था। यहां तक की इनमें दो खिलाड़ी तो वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं।

suraj randiv, Chinthaka Jayasinghe and Waddington mwayenga former international cricketers now become bus drivers
चिन्तका जयसिंघे - फोटो : screengrab from 9 News Australia youtube

श्रीलंका के दो पूर्व क्रिकेटर सूरज रणदीव और चिन्तका जयसिंघे दोनों ही अपने देश की तरफ से आईसीसी वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं। दोनों ही एक समय टीम का अहम हिस्सा थे, लेकिन अब क्रिकेट का मैदान छोड़कर सड़कों पर बस चलाने को मजबूर हैं। इनके अलावा जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज वाडिंगटन वायेंगा भी अब बस ड्राइवर बन गए हैं।

suraj randiv, Chinthaka Jayasinghe and Waddington mwayenga former international cricketers now become bus drivers
सूरज रंडीव - फोटो : twitter and 9 news australia

सूरज रणदीव:
श्रीलंका के पूर्व स्पिनर सूरज रणदीव अब 36 वर्ष के हो चुके हैं। उन्होंने 2009 और 2010 में भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट डेब्यू किया था। वे श्रीलंकाई टीम का अहम हिस्सा थे। रणदीव ने कुल 50 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और 86 विकेट चटकाए। सूरज 2011 में मुंबई के वानखेड़े में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका टीम का हिस्सा थे। इसी मैच को जीतकर भारतीय टीम ने धोनी की अगुवाई में दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
suraj randiv, Chinthaka Jayasinghe and Waddington mwayenga former international cricketers now become bus drivers
सूरज रंडीव - फोटो : twitter

रणदीव एक घटना के बाद काफी चर्चा में आए थे। दरअसल 2010 में एक मैच में वीरेंद्र सहवाग 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और भारत को जीत के लिए एक रन की दरकार थी। लेकिन तब गेंदबाजी कर रहे रणदीव ने जानबूझकर नो बॉल फेंक दिया था और सहवाग का शतक पूरा नहीं हो पाया। हालांकि मैच के बाद उन्होंने सहवाग से इसके लिए माफी मांगी लेकिन श्रीलंका क्रिकेट ने उनकी फीस काटने के साथ ही उनपर एक मैच की पाबंदी भी लगा दी।   
 

विज्ञापन
suraj randiv, Chinthaka Jayasinghe and Waddington mwayenga former international cricketers now become bus drivers
सूरज रंडीव - फोटो : twitter

श्रीलंका का यह स्पिनर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रहा। रणदीव को धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 2011 की नीलामी में दो सीजन के लिए खरीदा था। वे 2011 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली सीएसके का हिस्सा थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed