फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Supreme Court verdict in favor of BCCI in 10 years old case, dispute was with World Sports Group

10 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने BCCI के पक्ष में सुनाया फैसला, वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप से था विवाद

Tue, 14 Jul 2020 08:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Jul 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court verdict in favor of BCCI in 10 years old case, dispute was with World Sports Group
बीसीसीआई - फोटो : अमर उजाला

बीसीसीआई को एक 10 साल पुराने मामले में बड़ी जीत हासिल हुई है। वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप के साथ चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पक्ष में फैसला बरकरार रखा है।

विज्ञापन


दरअसल बीसीसीआई ने 28 जून 2010 को डब्ल्यूएसजी के साथ हुए आईपीएल के ओवरसीज मीडिया राइट्स एग्रीमेंट को खत्म कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुजाता मनोहर, एम शर्मा और एस.एस निज्जर की ट्रिब्यूनल ने बोर्ड के इस फैसले को बरकरार रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस विवाद में ट्रिब्यूनल के सामने बोर्ड की तरफ से वरिष्ठ वकील राघु रामन ने पक्ष रखते हुए कहा कहा कि इस फैसले से यह साबित हो गया है कि आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने डब्ल्यूएसजी अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर बीसीसीआई के साथ धोखाधड़ी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई ने 425 करोड़ रुपये के सुविधा शुल्क के भुगतान को लेकर जून 2010 में डब्ल्यूएसजी और आईपीएल के बीच हुए ओवरसीज मीडिया राइट्स करार को खत्म कर दिया था। 

मॉरिशस की कंपनी डब्ल्यूएसजी पर आरोप लगा था कि उसने 15 मार्च 2009 में तत्कालीन आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के साथ मिलकर गलत तरीके से आईपीएल के मीडिया राइट्स हासिल किए थे। बाद में बीसीसीआई को जब इसके बारे में पता चल तब उसने इस करार को गलत ठहराते हुए रद्द कर दिया।      


इसके बाद दोनों पक्ष इस मामले को लेकर कोर्ट में गए, जहां 10 साल बाद बीसीसीआई को कोर्ट से बड़ी राहत मिली और इस आर्बिट्रल अवॉर्ड ने बोर्ड को एस्क्रो खाते में पड़े करीब 850 करोड़ रुपये के इस्तेमाल का अधिकार दे दिया। बता दें कि एस्क्रो खाता एक ऐसा खाता होता है जिसे किसी फंड को अस्थायी तौर पर सुरक्षित रखने के लिए बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed