फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Supreme Court Upholds Most Of Lodha Panels Recommendations

क्रिकेट में अब नहीं होगी राजनीति, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर

Mon, 18 Jul 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Upholds Most Of Lodha Panels Recommendations
सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लोढ़ा कमेटी की ज्यादातर सिफारिशों को मंजूरी दे दी। ये तमाम सिफारिशें भारत में क्रिकेट नियंत्रण में सुधार संबंधी थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इन सिफारिशों को लागू करने के लिए बीसीसीआई को 6 महीने का वक्त भी दिया है।
विज्ञापन


आईपीएल में स्पॉट-फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोपों के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2014 में लोढ़ा कमेटी का गठन किया था।

चीफ जस्टिन टीएस ठाकुर ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि इससे कुछ सुधार होगा। यह आने वाली पीढ़ी के लिए है।”

तीन सदस्यों वाली इस कमेटी के अध्यक्ष देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर एम लोढ़ा थे, जिन्होंने बीसीसीआई में प्रशासनिक बदलावों की पैरवी की थी। इन सिफारिशों में आईपीएल और बीसीसीआई को अलग करने की बात थी। इसके अलावा बोर्ड के सदस्यों की उम्र सीमा भी तय की गई। मंत्रियों और नौकरशाहों को बीसीसीआई से दूर रखने की भी सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन


एक राज्य के पास एक मताधिकार हो, इसकी सिफारिश की गई। गुजरात, महाराष्ट्र में एक से ज्यादा क्रिकेट संघ होने के कारण उनके अधिकार बढ़ जाते हैं। इसके अलावा सीएजी की तरफ ने एक प्रतिनिधि को बोर्ड में शामिल किया जाना चाहिए। सट्टेबाजी को मान्यता देने का फैसला कोर्ट ने संसद पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने इस पर यह कहते हुए कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया कि उन्हें अभी इस फैसले को ठीक से पढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed