{"_id":"5a4dfa144f1c1b10788b668b","slug":"supreme-court-directs-bcci-to-allow-bihar-to-participate-in-ranji-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को दिए निर्देश, बिहार को लेने दें रणजी ट्रॉफी में हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को दिए निर्देश, बिहार को लेने दें रणजी ट्रॉफी में हिस्सा
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को निर्देश दिए हैं कि बिहार राज्य टीम को रणजी ट्रॉफी समेत अन्य टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने दिया जाए।
विज्ञापन
बिहार फिलहाल बीसीसीआई का पूर्णकालिक सदस्य नहीं है, लेकिन साल 2000 से बोर्ड ने उन्हें राज्य स्तर की स्पर्धाओं में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खेल के हित को देखते हुए बिहार को हिस्सा लेने की इजाजत मिलना चाहिए। मगर उन्हें पूर्णकालिक सदस्यता तभी मिलेगी, जब सर्वोच्च न्यायलय द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) बिहार को पूर्णकालिक सदस्यों की लिस्ट में शामिल करेगी।
विज्ञापन
पिछले साल बीसीसीआई ने जूनियर और महिला क्रिकेट मुकाबलों का कार्यक्रम बदला है ताकि बिहार और नॉर्थईस्ट राज्य की टीमें भी हिस्सा ले सके।
बिहार पर 2001 से स्पर्धाओं में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा हुआ है जब बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने झारखंड को पूर्णकालिक सदस्यता देते हुए बिहार की मान्यता छीन ली थी।
विज्ञापन
Supreme Court directs the Board of Control for Cricket in India (BCCI) to allow the Bihar state team to participate in Ranji trophy and other cricket tournaments.
— ANI (@ANI) January 4, 2018