{"_id":"a6b5182cfeabab6b657a594c8bb9b5c8","slug":"supreme-court-allows-n-srinivasan-to-take-charge-as-bcci-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनिवासन को BCCI अध्यक्ष पद संभालने की इजाजत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीनिवासन को BCCI अध्यक्ष पद संभालने की इजाजत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के पुनःनिर्वाचित अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन को बड़ी राहत दी है। अदालत ने श्रीनिवासन को बीसीसीआई अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
इसके अलावा उच्चतम न्यायालय ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने की भी घोषणा की।
मामले की सुनवाई कर रही खंडपीठ के न्यायाधीश एके पटनायक ने कहा, 'श्रीनिवासन बीसीसीआई के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल सकते हैं। अदालत ने स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच के लिए नई समिति बनाई है।'
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस मुकुल मुदगल तीन सदस्यीय समिति की अगुवाई करेंगे। समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता व असम क्रिकेट संघ के सदस्य निलय दत्ता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ए नागेश्वर राव शामिल हैं।
विज्ञापन
अदालत ने समिति को चार महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही बोर्ड को कड़ी हिदायत दी कि वह जांच को प्रभावित करने की कतई कोशिश ना करे।
बेंच ने कहा कि जांच समिति एक स्वतंत्र समिति की तरह काम करेगी और अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौपेंगी।