फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: SRH की करारी हार, विराट कोहली एक टीम को 50+ मैच जिताने वाले चौथे कप्तान बने

Tue, 22 Sep 2020 12:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 22 Sep 2020 12:08 AM IST
खास बातें

SRH vs RCB Live IPL Score: विराट आरसीबी के सबसे सफल कप्तान हैं, उन्होंने 111 मैच में टीम की कप्तानी की और 50 में जीत दिलाई। हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतते ही वह आईपीएल में एक टीम को 50+ मैच जिताने वाले चौथे कप्तान भी बने, इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी (CSK), गौतम गंभीर (KKR) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) यह कमाल कर चुके हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान धोनी टूर्नामेंट के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को 100 मैच जिताए हैं।

विज्ञापन
sunrisers hyderabad vs royal challengers bangalore ipl 2020 live cricket score match today news updates in hindi
सनराइजर्स हैदराबाद VS आरसीबी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:46 PM, 21-Sep-2020

मैच का लेखा-जोखा

11:32 PM, 21-Sep-2020

इस ओवर में पलटा मैच

डेब्यूटेंट देवदत्त पडीक्कल (42 गेंदों में 56 रन) और एबी डीविलियर्स (30 गेंदों में 51 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बूते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर्स में 163/5 स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में 16वें ओवर तक सनराइजर्स हैदराबाद मैच में था, लेकिन युजवेंद्र चहल ने एक ही ओवर में पहले जॉनी बेयरस्टो (43 गेंदों में 61 रन) और फिर अगली ही गेंद पर विजय शंकर को क्लीन बोल्ड कर मैच पलट कर रख दिया। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
11:29 PM, 21-Sep-2020

RCB ने 10 रन से जीता मैच

10 रन से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। आखिरी ओवर में हैदराबाद को 18 रन चाहिए थे और उनका एक ही विकेट बाकी था। डेल स्टेन ने चौथी गेंद पर संदीप शर्मा का काम तमाम कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
 
11:24 PM, 21-Sep-2020

आखिरी ओवर में SRH को 18 रन चाहिए

यहां से विराट कोहली जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहे हैं। डेब्यू कर रहे टी नटराजन और संदीप शर्मा दोनों ही बल्लेबाजी के लिए याद नहीं किए जाते। यह आखिरी विकेट भी है।
11:23 PM, 21-Sep-2020
शिवम दुबे ने दूसरी गेंद पर मिचेल मार्श को बिना खाता खोले चलता किया। वह अपनी पहली ही गेंद पर विराट द्वारा लपके गए।
11:20 PM, 21-Sep-2020

SRH को दो ओवर में 22 रन चाहिए

चोटिल मिचेल मार्श बल्लेबाजी करने के लिए आए
विज्ञापन
विज्ञापन
11:17 PM, 21-Sep-2020

SRH का आठवां विकेट गिरा

ओवर की आखिरी गेंद पर अंतिम उम्मीद राशिद खान भी क्लीन बोल्ड
11:14 PM, 21-Sep-2020

SRH का सातवां विकेट गिरा

भुवी बिना खाता खोले आउट, नवदीप सैनी ने चौथी गेंद पर किया बोल्ड
11:11 PM, 21-Sep-2020

18 गेंदों में 29 रन की दरकार

नवदीप सैनी 17वां ओवर लेकर आए हैं।
11:08 PM, 21-Sep-2020

राशिद खान फिट

राशिद दोबारा खड़े हुए। यह अच्छी खबर है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed